Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
अल्मोड़ा उत्तरकाशी उधमसिंह नगर खेल चम्पावत टिहरी नैनीताल बड़ी खबर बागेश्वर राज्य उत्तराखंड हरिद्धार

दून मैन फिजिक बाॅडी बिल्डिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता में अनुज तलवाड़ रहे प्रथम.. पढ़ें।

 

 

 

देहरादून। एडवांस बाॅडी बिल्डिंग एसोसिएशन ऑफ उतर प्रदेश द्वारा नगर निगम हाॅल में शनिवार रात को आयोजित बाॅडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में अनुज तलवाड़ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।’नार्थ इंडिया मैन फिजिक बाॅडी बिल्डिंग’ में शानदार प्रदर्शन करने पर आयोजकों द्वारा अनुज को मैडल, ट्राफी व मेरिट सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। जी,आई.बी.बी.एफ.(इंडिया) से संबद्ध इस बाॅडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में नार्थ इंडिया से तमाम युवाओं ने हिस्सा लिया। नार्थ इंडिया स्तर पर भी अनुज ने कांस्य पदक अपने नाम किया।साईं सृजन पटल के संयोजक प्रो.के.एल.तलवाड़ ने अनुज को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी और उत्तराखंड के युवाओं के लिए उनके विचार जाने। अनुज का मानना है कि युवाओं को किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहना चाहिए। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है। उल्लेखनीय है कि अनुज के पिता पवन तलवाड़ जनपद उत्तरकाशी में राजकीय इंटर कालेज में अंग्रेजी विषय के प्रवक्ता हैं और माता रीना तलवाड़ गृहणी हैं। अनुज की इस उपलब्धि पर परिवार में खुशी का माहौल है।

Related posts

राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज आईडीपीएल में मनाया गया पृथ्वी दिवस, हुई पेड़ पंचायत और वृक्षारोपण

admin

भारत के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ज्ञानेश कुमार के जनपद भ्रमण कार्यक्रम को लेकर तैयारियों में जुटा प्रशासन.. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोपेश्वर में भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में किया प्रतिभाग

admin

You cannot copy content of this page