Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी नैनीताल बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड हरिद्धार

संविधान दिवस पर भारतीय संविधान की प्रस्तावना का किया पाठ और भारतीय संविधान के मूल सिद्धान्तों एवं संवैधानिक मूल्यों को अक्षुण्ण बनाए रखने का लिया संकल्प… पढ़ें।

उत्तरकाशी/अरविन्द थपलियाल।संविधान दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय उत्तरकाशी में जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में भारतीय संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया गया तथा भारतीय संविधान के मूल सिद्धान्तों एवं संवैधानिक मूल्यों को अक्षुण्ण बनाए रखने का संकल्प व्यक्त किया गया। इस कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी श्री देवानंद, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बी.एस.रावत, उप जिलाधिकारी भटवाड़ी श्री मुकेश चंद रमोला, मुख्य शिक्षा अधिकारी श्री शैलेन्द्र अमोली, अधिशासी अभियंता जल निगम श्री मधुकांत कोठियाल, जिला पूर्ति अधिकारी श्री संतोष भट्ट, तहसीलदार भटवाड़ी श्री सुरेश सेमवाल सहित जिला कार्यालय परिसर में स्थित सभी कार्यालयों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। जिले के विभिन्न स्थानों पर स्थिति सभी कार्यालयों एवं शिक्षण संस्थाओं में भी संविधान दिवस पर संविधान की प्रस्तावना को पढा गया और संविधान में निहित मूल्यों व सिद्धान्तों पर आधारित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।

Related posts

जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला का जिला विकास प्राधिकरण उधम सिंह नगर के उपाध्यक्ष के पद पर स्थानांतरण होने पर दी विदाई।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी:फूड सेफ्टी एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन,दुग्ध डेयरी विकास निगम, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में हुआ कार्यशाला का आयोजन

admin

प्रेस क्लब उत्तरकाशी की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन और प्रेस क्लब के राजेश रतुडी़ बने अध्यक्ष और अजय कुमार बने महासचिव… पढ़ें ।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page