Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी नैनीताल बागेश्वर हरिद्धार

आस्था ।पौराणिक बाबा बौखनाग मेले का भव्य आगाज श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब…..पढें।

 

बड़कोट /अरविन्द थपलियाल।रवांई घाटी में तीसरे वर्ष होने वाले दो दिवसीय बाबा बौखनाग मेले का भव्य आगाज सोमवार से हुआ है और आज मंगलवार को बौख टिब्बा पर बाबा बौखनाग की देव डोली हजारों श्रद्धालुओं के साथ पंहुचेगी। बाबा बौखनाग प्रथम राजकी मेले का शुभारंभ सोमवार को मोराल्टू में हुआ जिसका उद्घाटन पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल और बाबा बौखनाग ने बाबा बौखनाग और मंदिर समिति की मौजूदगी में किया।

शुभारंभ के मोराल्टू में रात्रि जागरण कार्यक्रम सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुये जिसमें उत्तराखंड के लोक कलाकार और स्थानीय कलाकारों सहित देव पासवा पांडव पासवों ने हिसा लिया।

बाबा बौखनाग रात्रि कार्यक्रम में बाबा बौखनाग की देव डोली कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रही जहां लोगों ने दिन से और रात का बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

विधायक पुरोला दुर्गेश्वर लाल ने बताया कि विश्व प्रसिद्ध पौराणिक बाबा बौखनाग मेला हमारी पौराणिक और सांस्कृतिक विरासत है और इसे संजोये रखना हम सब का कर्तव्य है और इस पौराणिक बाबा बौखनाग मेले के स्वरूप को पूर्णरूप से विकसित किया जायेगा।

कार्यक्रम में मंदिर समिति के अध्यक्ष जयेंद्र सिंह,संरक्षक यशवंत सिंह, यशवंत सिंह, गोपाल विष्ट,विजय सिंह रावत,पूर्व भाजपा अध्यक्ष श्याम डोभाल, चंद्रमोहन पंवार,गुलाब सिंह पंवार,जवाहर सिंह चौहान,सुरत सिंह पंवार, आजाद डिमरी,फुलक सिंह रमोला, चंद्रशेखर पंवार सहित तमाम गणमान्य और श्रद्वालु मौजूद रहे।

Related posts

भव्य होगा पौराणिक माघ मेला:बिजल्वाण

Arvind Thapliyal

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव प्रचार में प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत हुआ घर घर प्रचार शुरू… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

एक बुजुर्ग सहित दो युवक भूख हड़ताल पर, पृथक जनपद की मांग ने पकड़ा तूल,हुई जनसभा……

admin

You cannot copy content of this page