Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

उत्तराखण्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के प्रान्तीय कार्यकारिणी की बैठक संपन्न… पढ़ें।.

नौगांव/अरविन्द थपलियाल।उत्तराखण्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के प्रान्तीय कार्यकारिणी की बैठक उत्तरकाशी जनपद के बड़कोट तथा संघ भवन उत्तरकाशी नें दो दिवसीय भ्रमण जनतद अध्यक्ष ईंजनियर प्रवीन राणा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
बैठक में पुरानी पेंशन बहाली करने, 2018 बैच के सदस्यों को भी 10 वर्ष की सेवा अवधि पूर्ण करने पर अन्यों की भांति प्रथम ए०सी०पी० का लाभ दिये जाने,
लोक निर्माण विभाग को सड़क मार्ग का विशेषज्ञ माना जाता है इसलिए पी०एम०जी०एस०वाई० के कार्यों में लो०नि०वि० को कार्यदायी संस्था बनाने, पी०एम०जी०एस०वाई० के द्वारा किये गये कार्यों को 05 वर्ष बाद अनुरक्षण हेतु लो०नि०वि० को
हस्तगत करने, कनिष्ठ अभियन्ताओं को ग्रेड पे 4600.00 का लाभ 2006 से किये जाने, पदोन्नति के अवसर कम होने के कारण सहायक अभियन्ता से ऊपर के पदों के लिए अलग से सैफरेट गैलरी बनाये जाने, लो०नि०वि० के अन्तर्गत मार्गों के अनुरक्षण हेतु बेलदार, मेटों की भर्ती न होने पर मार्गों के अनुरक्षण में समस्या का करना पड़ने, नवनियुक्त कनिष्ठ अभियन्ताओं की संघ की सदस्यता ग्रहण एवं विभागीय प्रशिक्षण देने हेतू मांग की गई।
बैठक में प्रांतीय अध्यक्ष ईंजनियर आरसी शर्मा, प्रांतीय महामंत्री सीडी सैनी एवं गढ़वाल महामंत्री सरीन कुमार एवं उत्तरकाशी महासंघ सचिव ईंजनियर सत्यपाल एवं डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के सभी सदस्य मौजूद थे।

Related posts

स्मृति शेष..त्रिवेंद्र सिंह पंवार: उत्तराखंड संघर्ष के योद्धा को भावभीनी विदाई…… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

चारधाम यात्रा व्यवस्था के नियमों को लेकर होटल एसोसिएशन ने सरकार पर उठाये सवाल नियमों में बदलाव की लगाई गुहार…. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

बड़कोट में देशभक्ति की आस्था के रंग,मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम भव्यता से आयोजित हुआ,शहीदों के परिजनों का हुआ सम्मान,पढ़े पूरी खबर

Team Yamunotri Express

You cannot copy content of this page