Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने शताब्दी वर्ष पर किया भूमी और शस्त्र पूजन… पढ़ें खबर।

 

 

 

नौगांव । प्रखंड में आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में जिला पुरोला के यमुनोत्री खंड के पौन्टी मंडल में विजयादशमी एवं शस्त्र पूजन कार्यक्रम बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम विधि विधान पूर्वक मां भद्रकाली के पावन धाम पौन्टी के मंदिर परिसर में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में पुरोला जिले के जिला संचालक कबूल सिंह पंवार, मुख्य वक्ता पुलम सिंह पंवार, कार्यक्रम अध्यक्ष इंजीनियर रमेश रावत, हरदेव सिंह राणा, मुख्य शिक्षक वीरेंद्र सिंह भंडारी, सत्य प्रसाद नौटियाल प्रार्थना प्रमुख, लोकेंद्र डबराल ,गिरवीर सिंह राणा, अंशुल राणा ,सैकड़ो स्वयंसेवक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के द्वारा पंच परिवर्तन, पर्यावरण , कुटुम्ब प्रबोधन सामाजिक समरसता, स्वका भाव एवं नागरिक कर्तव्य विषयों पर विस्तार से फोकस कर स्वयंसेवक को संघ में प्रवेश करना मात्र नहीं बल्कि संघ को अपने में प्रवेश करना जरूरी है। संघ संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में संघ के पंच परिवर्तन पर कार्य करने का आह्वान किया। सभी स्वयंसेवकों ने समता एवं योगाभ्यास के पश्चात शस्त्र पूजन किया।

Related posts

*मुख्यमंत्री आवास में बड़ी संख्या में प्रदेश की महिलाओं ने बांधी मुख्यमंत्री को राखी।*,पढ़े पूरी खबर…..

admin

पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत नारायण सिंह चौहान ने रवांई -जौनपुर क्षेत्र को अनुसूचित जनजाति घोषित करने की उठाई मांग… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

हादसे:दो अलग – अलग हादसों में एक की मौत,एक महिला घायल

admin

You cannot copy content of this page