Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

उप जिलाधिकारी बड़कोट की अध्यक्षता में गठित स्थल चयन समिति द्वारा किया गया फायर स्टेशन भवन निर्माण हेतु भूमि का स्थलीय निरीक्षण… पढ़ें।

बड़कोट/अरविन्द थपलियाल।बडकोट मे फायर स्टेशन वर्ष 2010 से अस्थायी रुप से सिचाई विभाग द्वारा निर्मित भवनों में संचालित हो रहा है, सिचाई विभाग के उक्त भवन काफी पुराने व जीर्ण-शीर्ण/जर्जर अवस्था मे हैं। उक्त स्थान पर पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के निर्देशन में पुलिस विभाग द्वारा फायर स्टेशन के स्थायी संचालन हेतु अनआवासीय व आवासीय भवनों का निर्माण करवाया जा रहा है। फायर स्टेशन बडकोट हेतु भवन निर्माण की कार्यवाही गतिमान है, उक्त भूमि के सिचाई विभाग से पुलिस विभाग के नाम पर हस्तान्तरण के बाद उप जिलाधिकारी बड़कोट की अध्यक्षता में गठित “स्थल चयन समिति” अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग बड़कोट, थानाध्यक्ष बड़कोट, जिला भू-खनिज अधिकारी उत्तरकाशी, वन क्षेत्राधिकारी बड़कोट एवं राजस्व विभाग बड़कोट की टीम द्वारा आज 20.11.2024 को फायर स्टेशन बड़कोट भवन निर्माण हेतु उपलब्ध भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया गया। राजस्व विभाग द्वारा उपरोक्त भूमि का परिसीमन किया गया। उपरोक्त संयुक्त समिति द्वारा फायर स्टेशन के भवन निर्माण हेतु भूमि उपयुक्त पाई गई। समिति द्वारा रिपोर्ट तैयार कर अग्रिम कार्यवाही हेतु भेजी गयी है। उक्त निरीक्षण के दौरान फायर स्टेशन प्रभारी बडकोट, श्री सुरत सिह चौहान भी मौजूद रहे।

Related posts

दर्दनाक हादसा:बारात की कार खाई में गिरने से चार की मौत, तीन घायल

admin

उत्तरकाशी :आपदा राहत व पुनर्निर्माण कार्यों के लिए नहीं होगी धन की कमी :दुर्गेश लाल

Jp Bahuguna

महाविद्यालय के युवा पर्यटन क्लब के तत्वावधान में ली गई ‘हिमालय प्रतिज्ञा

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page