Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

स्वच्छता कार्यक्रम के साथ मनाया राज्य स्थापना दिवस और गंगा घाट पर चलाया गया सफाई अभियान… पढ़ें।

उत्तरकाशी/ अरविन्द थपलियाल।राज्य स्थापना के 24 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रामचंद्र उनियाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय उत्तरकाशी ने शनिवार देर शाम राज्य स्थापना के अवसर पर स्वचछता ही सेवा दिवस का संदेश देते हुए विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य ने कहा कि उत्तराखंड राज्य की स्थापना के 24 वर्ष पूरे होने के सफर में उच्च शिक्षा में भी छात्राओं की संख्या बढ़ती जा रही है। प्रदेश सरकार बालिका शिक्षा के लिए कई तरह से प्रोत्साहित कार्यक्रम चला रही है। इसके लिए नंदा गौरा योजना के तहत बेटी के जन्म के साथ ही 12 हजार और 12वीं पास करने पर 51 हजार रुपये की सहायता प्रदान की जा रही है। साथ ही बेटी के जन्म पर मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट भी उपलब्ध कराई जा रही है।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो पंकज पंत द्वारा रैली को हरी झंड़ी दिखा कर किया गया। सभी स्वयंसेवियों ने पूरे बाजार में रैली निकालकर स्वच्छता जागरुकता अभियान चलाया जिसके बाद केदारघाट गंगा तट पर स्वच्छता अभियान चलाया। स्वयंसेवियों ने गंगा तट से प्लास्टिक एवं कूड़ा एकत्रित किया। तत्पश्चात उत्तराखंड राज्य के 24 वर्ष पूरे होने पर सतत् विकास की स्थिति विषय पर विस्तृत चर्चा की। छात्र छात्राओं में संजय , रोहित, हिमांशु, अनिमेष, आहुति , महेश ज़ुगेला, निकिता आदि ने उत्तराखंड के सतत विकास पर अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में वनस्पति विज्ञान विभाग प्रभारी डॉ एम पी एस परमार ने बताया कि किस प्रकार उत्तराखंड राज्य की स्थापना हुई तथा आज वर्तमान में उत्तराखंड राज्य की क्या स्थिति है। उन्होंने विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से बताया कि आज उत्तराखंड राज्य सभी क्षेत्रों में अपना परचम लहरा रहा है।  कार्यक्रम में जंतु विज्ञान विभाग प्रभारी तथा वरिष्ठ प्राध्यापिका प्रो मधु थपलियाल ने उत्तराखंड आंदोलन को याद करते हुए शहीद  राज्य आंदोलनकारियों को श्रंद्धाजलि अर्पित की तथा बताया कि क्यों यह राज्य बनाया गया। उत्तराखण्ड राज्य की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए तथा यहां की विषम परिस्थितियों में राज्य निर्माण आज फलीभूत होता हुआ दिख रहा है। उन्होंने युवाओ को चरित्र निर्माण के साथ साथ देश का निर्माण करने को प्रेरित किया। प्राचार्य प्रो पंकज पंत ने सभी स्वयंसेवियों को राज्य स्थापना दिवस की बधाई दी।

Related posts

उत्तराखंड में हुई 96 मौत तो 5703 आये नए संक्रमण के मामले

admin

पंचकेदार मन्दिर समूहों के संरक्षण हेतु “पंचकेदार सेक्रेड लैण्ड स्कैप समिति” का होगा गठन: महाराज

admin

एक नाबालिग छात्रा को फरार करने के मामले में क्षेत्र में भारी आक्रोश,विशाल प्रदर्शन ,पढ़े पूरी खबर……

Team Yamunotri Express

You cannot copy content of this page