Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी से गंगोत्री तक आलवेदर सड़क निर्माण कार्य शुरू करने की उठी मांग भटवाड़ी ब्लाक प्रमुख की अगुवाई में शिष्टमंडल ने डीएम से की मुलाकात….. पढ़ें।

उत्तरकाशी/ अरविन्द थपलियाल।जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट से ब्लॉक प्रमुख भटवाड़ी विनीता रावत के नेतृत्व में क्षेत्र के जन-प्रतिनिधियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने भेंट कर उत्तरकाशी से गंगोत्री तक चारधाम ऑल वेदर रोड का कार्य जल्द शुरू करवाए जाने का आग्रह किया है। प्रतिनिधिमंडल ने इस संबंध में केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भी जिलाधिकारी को प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने प्रतिनिधिमंडल को अवगत कराया कि उत्तरकाशी से गंगोत्री सड़क तीर्थाटन व पर्यटन के साथ ही सामरिक की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण सड़क है। जिसे देखते हुए इस क्षेत्र में चारधाम ऑल वेदर रोड का लंबित कार्य जल्द शुरू कराना शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उत्तरकाशी से भैरोघाटी तक चारधाम ऑल वेदर रोड के निर्माण के लिए आवश्यक स्वीकृतियां हासिल करने की प्रक्रिया विभिन्न स्तरों पर गतिमान है और शासन स्तर पर इस दिशा में हुई प्रगति की निरंतर समीक्षा की जा रही है। जिलाधिकारी ने प्रतिनिधिमंडल को कहा कि इस कार्य को जल्द शुरू कराने की क्षेत्रीय जनता की प्रबल भावनाओं से केन्द्र व राज्य सरकार को अवगत कराया जाएगा।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि उत्तरकाशी से आगे चारधाम ऑल वेदर रोड का कार्य प्रारंभ न हो पाने के कारण क्षेत्रीय जनता एवं तीर्थयात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और इसका यात्रा आधारित अर्थव्यवस्था पर अत्यंत प्रतिकूल प्रभाव पड सकता है। लिहाजा इस मार्ग को जल्द बनाया जाना जरूरी है।

Related posts

*मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने किया ‘‘सदैव दून’’ दून इन्टीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कंट्रोल सेंटर सेवा का शुभारम्भ*

admin

उत्तरकाशी:नौला फाउंडेशन के तत्वावधान में हरेला बायोडायवर्सिटी महोत्सव में आयोजित प्रतियोगिता में छात्रों को किया सम्मानित

admin

बड़कोट तिलाड़ी रोड़ पर खुला आनंद हार्डवेयर यमुनोत्री विधायक ने किया शुभारंभ।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page