Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

उत्सव ।भाजपाइयों ने मोरी बाजार में निकाली तिरंगा यात्रा विधायक और छात्र छात्राओं ने निकाली रैली… पढ़ें।

मोरी/ अरविन्द थपलियाल।विकासखण्ड मोरी में भारतीय जनता पार्टी ने बाजार में हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा रैली का आयोजन किया गया, जिसमें महाविद्यालय मोरी के छात्र छात्राओं एवं सरस्वती शिशु विद्या मंदिर मोरी एवं गुरू कुल पब्लिक मोरी के स्कूली छात्र छात्राओं एवं आम जनमानस ने बड़ी संख्या में भाग लिया जिसके मुख्य अतिथि पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल एवं पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा टिहरी लोकसभा चुनाव के संयोजक एवं टिहरी के सहप्रभारी रमेश चौहान रहे। इस दौरान पुरे बाजार में जोर शोर से तिरंगा यात्रा निकाली गई, बाजार में सभी को संबोधित करते हुए पुरोला विधायक ने कहा कि यह पर्व हर भारतीय के लिए हर्षोल्लास का पर्व है और मोदी के आव्हान पर पूरे देश में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है, जो एक हर भारतीय को देशभक्ति भावना से ओत-प्रोत करवाने एवं पूरे विश्व में भारत की एकता एवं अखंडता संप्रभुता का संदेश देता है उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की प्रदेश वासियों एवं देशवासियों को बधाई दी इस मौके पर रमेश चौहान पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा सह प्रभारी टिहरी ने अपने विचार रखे और विभिन्न वक्ताओं ने अपने अपने विचार रखे। इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष मोरी इश्वर पंवार जिला मंत्री जयचंद रावत तिरंगा यात्रा के संयोजक चमन रावत महामंत्री मोरी प्रेम चौहान, प्रबियान रावत, संजय राणा, महावीर राणा व्यापार मंडल अध्यक्ष मोरी, राजीव कुंवर मण्डल महामंत्री सांकरी, रितेश रावत, उमेन्द्र आष्टा, राजकिरण कुंवर , प्रकाश चौहान मेला समिति अध्यक्ष, सुमित चौहान, जयप्रकाश रावत, अनिल रावत, खुशपाल, जगदीश कुंवर, रणवीर रावत, सहित कई लोग मौजूद रहे।

Related posts

रवांई कृषि एवं सांस्कृतिक विकास मेले में पंहुची विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडुडी़ भूषण, हिंमाचली गायक विकी चौहान ने मचाया धमाल।

Arvind Thapliyal

14लाख की ठगी करने वाला फर्जी शातिर एजेंट चढा पुलिस के हत्थे पुरोला पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Arvind Thapliyal

यात्रा अपडेट।12851 वाहनों में 1 लाख 56 हजार 465 तीर्थयात्री कर चुके दर्शन…

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page