Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

उपराडी़ मंदिर में विराजे बाबा बौखनाग नाग आस्था का उमड़ा जनसैलाब….. पढ़ें।

बड़कोट/ अरविन्द थपलियाल। उपराडी़ नव निर्मित काष्ठ कला के नव निर्मित भव्य मंदिर की तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा के बाद आज शुक्रवार को बाबा बौखनाग पहली बार उपराडी़ मंदिर के गृभगृह में विराजमान हो गये।
बाबा बौखनाग महाराज अब एक वर्ष तक उपराडी़ मंदिर में रहेंगे जहां बाबा बौखनाग महाराज के दर्शन श्रद्धालु करेंगे।
मालूम हो कि बाबा बौखनाग की दिव्य शक्ति ने सिलक्यारा टनल में 41मजदूरों की जान बचाने के बाद बाबा बौखनाग ने दुनियाभर से अपने ओर आस्था खींची और पिछले माह श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या यात्रा पर गये और श्रीराम भगवान के दर्शन किये।
आज क्षेत्र भ्रमण के बाद बाबा बौखनाग उपराडी़ मंदिर में विराजमान हुये और उपराडी़ गांव की तरफ से विशाल भंडारा दिया गया।
बाबा बौखनाग मंदिर में प्रवेश के दौरान मंदिर परिसर में पारंपरिक तरीके से रवांई की संस्कृति की झलक देखने को मिली जहां स्त्री पुरुषों ने सामूहिक नृत्य किया और बाबा बौखनाग ने सुख समृद्धि और शांति का आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम के इस मौके पर देव माली संजय डिमरी,यमुनोत्री विधायक सजय डोभाल,,महंत केशव गिरी महाराज, ग्राम प्रधान शांति प्रसाद बेलवाल, शिवप्रसाद चमोली,डॉ श्रीनंद उनियाल,ममलेश्वर सेमवाल,बालकृष्ण बेलवाल,यशपाल सिंह रावत, शंकर चमोली आचार्य मुंशी राम बेलवाल, कैलाश बंधानी कन्हैया डोभाल,शिवांश डोभाल ,नवीन डोभाल, राधेश्याम डोभाल, मनोज बंधानी, हरि शरण उनियाल, हरीशंकर सेमवाल, प्रेम बंधानी, जगदीश प्रसाद, पृथ्बिपाल सिंह रावत, जयेंद्र सिहं रावत,चंद्रमोहन पंवार,बेलवाल,भूवनेश सेमवाल,अमित बेलवाल भाग्यान दास, सहित 12 ग्राम सभाओं के देवता के प्रतिनिधि सहित सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे ।

Related posts

कर्णप्रयाग महाविद्यालय में एसआईआर विषय पर कार्यशाला आयोजित… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

बड़ी खबर।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यमुनोत्री हाइवे पर सिलाई बैंड में अतिवृष्टि से आई आपदा सहित ओजारी और स्यानचट्टी क्षेत्रों का हवाई निरीक्षण किया… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

उत्सव।उत्तराखंड सरकार के तीन साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित सरकार की गिनाई उपलब्धियां… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page