Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

जनपद में उप-जिलाधिकारीयों ने विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण… पढ़ें।

उत्तरकाशी/ अरविन्द थपलियाल।जिलाधिकारी के निर्देशो पर आज जिले भर में उपजिलाधिकारियों की अगुवाई में विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर शिक्षकों की उपस्थिति और अन्य व्यवस्थाओं की जांच पड़ताल की गई।
जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने ग्रीष्म अवकाश के बाद विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति सहित पठन-पाठन की स्थिति तथा अन्य व्यवस्थाओं की पड़ताल करने के लिए उपजिलाधिकारियों को दूरभाष संदेश भेजकर तत्काल औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए थे। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार उप जिलाधिकारी पुरोला देवानंद शर्मा, उप जिलाधिकारी बडकोट मुकेश चंद रमोला, उप जिलाधिकारी डुंडा नवाजिश खलीक तथा उप जिलाधिकारी भटवाड़ी बृजेश कुमार तिवारी के साथ ही शिक्षा एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों के अनेक विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने औचक निरीक्षण की रिपोर्ट संकलित कर प्रस्तुत किए जाने के निर्देश देते हुए सभी विद्यालयों में शिक्षकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को समय-समय पर इस अतर के औचक निरीक्षण करते रहने के निर्देश देते हुए कहा है कि विद्यालय बंद मिलने और अवकाश स्वीकृत कराए बिना गायब रहने वाले शिक्षकों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल बनी भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

admin

पहल।वरिष्ठ पत्रकार तिलक रमोला ने रवांल्टी भाषा में दिया अपने बेटे की शादी का निमंत्रण….बैंदाव मुईं आईऽयूं…. पूरा जरूर पढ़ें।

Arvind Thapliyal

उत्तराखंड निजी विद्यालय संघ की बैठक में महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा,पढ़े पूरी खबर क्या रहा विशेष…..

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page