Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
अल्मोड़ा उत्तरकाशी उधमसिंह नगर खेल चम्पावत टिहरी नैनीताल बड़ी खबर बागेश्वर राज्य उत्तराखंड हरिद्धार

SBI इंश्योरेंस कंपनी के खिलाफ काश्तकारों में भारी आक्रोश होगा आंदोलन और सीएम को भेजा ज्ञापन… पढ़ें।

बड़कोट /अरविन्द थपलियाल। विकासखण्ड में SBI इंश्योरेंस कंपनी के खिलाफ भारी आक्रोश है।

 बिमा कंपनी ने पहले काश्तकारों को 12प्रतिशत के से अधिक बीमा देने का दावा किया था जिसमें अब बिमा राशि घटा दी गई है।

मालूम हो कि काश्तकारों ने सेब का बीमा पिछले साल 2024 में किया था जिसका रिस्कवर नवंबर दिसंबर में आना था लेकिन अभीतक बिमा राशि भुगतान नहीं हुई।

आज नौगांव विकासखण्ड के विभिन्न गांवों से पंहुचे काश्तकारों ने उप जिलाधिकारी के माध्यम से सीएम ज्ञापन भेजा और कास्तकारों को सही बीमा राशि देने की मांग उठाई।

मालूम हो कि काश्तकारों में भारी आक्रोश है कि उनका बिमा 12 गुना  से लेकर अब 08गुना किया गया है, जिसको लेकर अब SBI इंश्योरेंस कंपनी और सरकार के खिलाफ भारी आक्रोश है।

मुंगरसन्ति क्षेत्र के काश्तकारों ने आरोप लगाया कि इंश्योरेंस कंपनी ने क्षेत्र के किसानों के साथ धोखा किया है अब मुंगरसन्ति क्षेत्र सहित समुचे यमुना घाटी के काश्तकारों ने बिमा कंपनी के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है।

  क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं और बागवानों ने बीमा कंपनी और सरकार को चेतावनी दी है कि यदि काश्तकारों के साथ भेदभाव हुआ तो बड़ा आंदोलन होगा जिसकी संपूर्ण जवाबदेही बिमा कंपनी और सरकार की होगी।

 आज कास्तकारों के एक प्रतिनिधिमंडल ने उप जिलाधिकारी बड़कोट से मुलाकात की और मुख्यमंत्री से बीमा कंपनी के माध्यम से सही बीमा राशि देने की मांग की।

 ज्ञापन देने वालों में आजाद डिमरी प्रदेश संयोजक संयुक्त किसान उत्तराखंड, सीताराम गौड़,जगमोहन राणा , रमेश इंदवाण,गिरवीर सिंह राणा, दौलतराम, चंडीप्रसाद बडोनी, उज्जवल दास, घनश्याम डिमरी, विजेंद्र सिंह,सुमन प्रसाद, मनोज राणा, सुरेश,सुनिता देवी सहित दर्जनों काश्तकारों ने बीमा कंपनी के खिलाफ कार्रवाई और उचित मुआवजा देने की मांग उठाई है।

Related posts

उत्तरकाशी :चिन्यालीसौड़ नगर पालिका द्वारा स्थानीय बोली -भाषा में स्वछता के प्रति किया जा रहा है लोगों को जागरूक

Jp Bahuguna

हिंदी पत्रकारिता दिवस- कोविड में शहीद हुए पत्रकारों को नमन,प्रेस क्लब ने पौधारोपण कर दी श्रदांजलि

admin

साईं सृजन पटल के बुक बैंक से तीन छात्राओं को भेंट की काॅमर्स की पुस्तकें… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page