Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी कोतवाली में धोखाधड़ी के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज… पढ़ें।

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी के ज्ञानसू निवासी राकेश परमार ने शुक्रवार को थाना कोतवाली में तहरीर देते हुए माल रोड उत्तरकाशी निवासी तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करवाया। उन्होंने आरोप लगाया कि इन लोगों ने उनके साथ धोखाधड़ी की है। दुकान कब्जाने का प्रयास किया गया है।

कुछ दिन पहले राकेश ने उक्त लोगों से ज्ञानसू वार्ड नंबर 10 में दुकान खरीदी थी, जिसकी आधा से ज्यादा रकम भी उन्होंने दुकानस्वामी को दे दी, लेकिन इसके बावजूद न रजिस्ट्री हुई और न दुकान उनके नाम की गई।

उन्होंने आरोप लगाया कि दुकान में रखा उनका सामान गायब करवा दिया गया और उनके द्वारा खरीदी गई गिफ्ट प्रॉपर्टीज आरोपियों ने अपने नाम कर दी।

मामले में एसएचओ कोतवाली अमरजीत सिंह ने बताया कि राकेश की तरफ से तीन लोगों के खिलाफ बीते शुक्रवार को धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया गया है। जांच जारी है।

Related posts

जय हो ग्रुप समाज के जन सरोकार मुद्दों को उठाने के लिए बना है, आज हुआ होली मिलन कार्यक्रम, जमकर झूमे ग्रुप सदस्य.पढ़े पूरी खबर…….

admin

तीन ट्रेनें दुर्घटनाग्रस्त जिसमें अभी तक 240 की मौत ,जबकि 900 लोगों के घायल की सूचना.पढ़े पूरी खबर………

उत्तरकाशी:यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए दो श्रद्धालुओं की हार्ट अटैक से मौत

admin

You cannot copy content of this page