Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

ब्रेकिंग।पुरोला पुलिस को मिली बड़ी सफलता 26लाख की नगदी बरामद।

उत्तरकाशी।अर्पण यदुवंशी, पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के दिशा-निर्देशन में आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को निष्पक्ष, निर्बाध व शान्तिपूर्ण तरीके से सम्पन्न करवाने के लिये उत्तरकाशी पुलिस लगातार सक्रिय है, पुलिस नाकों व बैरियरों के साथ-साथ पुलिस टीमें संदिग्ध स्थानों पर भी लगातार निगरानी व चैकिंग अभियान चला रही है, चुनाव के नोडल अधिकारी सी0ओ0 उत्तरकाशी प्रशान्त कुमार व क्षेत्राधिकारी बडकोट सुरेन्द्र सिंह भण्डारी के निकट पर्यवेक्षण में FST नौगांव, आबकारी व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा एक सटीक सूचना के आधार पर ग्राम गढ थाना पुरोला उत्तरकाशी निवासी बलवीर सिंह पुत्र रामबहादुर के घर पर चैकिंग की गयी तो व्यक्ति के कब्जे से 26,55,690 रु0 की नकदी बरामद हुयी है, जिसके बारे में पूछताछ करने पर उक्त व्यक्ति द्वारा संतोषजनक जवाब न देने पर उक्त धनराशि को जब्त कर अग्रिम कार्रवाई हेतु आयकर विभाग के सुपुर्द किया गया है।
उक्त सम्बन्ध में जांच जारी है, व्यक्ति द्वारा इतनी बड़ी मात्रा में धनराशि कहां से अर्जित की गयी है तथा किस उद्देश्य के लिए नकदी को घर में रखा गया था ।

Related posts

मुख्यमंत्री ने परेड ग्राउंड में निर्माणाधीन बहुउद्देशीय क्रीड़ा भवन के निर्माण कार्य की जांच के डीएम को दिये निर्देश 

admin

साईं सृजन पटल’ के माध्यम से होगा युवाओं की प्रतिभा का विकास : डा.नेहा तिवारी… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

समस्या।दुखद 21वीं सदी के भारत की तस्वीर सड़क न होने से डंडी कन्डी के सहारे बीमार लोगों को अस्पताल पहुंचाने को मजबूर ग्रामीण अब होगा आंदोलन… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page