Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान में किया प्रतिभाग।

देहरादून ब्यूरो।मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने गुरुवार को देहरादून स्थित भारतीय स्टेट बैंक के प्रधान कार्यालय में आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. पुरुषोत्तम ने “वोट करेगा उत्तराखण्ड” थीम का अनावरण किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने वहां मौजूद समस्त बैंक कर्मियों को मतदाता शपथ दिलाई।

इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जनजागरूकता के लिए प्रयोग की जाने वाली एटीएम वेन को फ़्लैग ऑफ कर रवाना किया।

इस अवसर पर राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति के एजीएम श्री राजीव पंत, एजीएम भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा अमित वीर सिंह, एजीएम स्टेट बैंक राकेश प्रियदर्शी समेत बड़ी संख्या में बैंक कर्मी उपस्थित रहे।

Related posts

श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 18 नवंबर को शीतकाल हेतु होंगे बंद,  बदरीनाथ धाम में आयोजित धार्मिक समारोह में कपाट बंद होने की तिथि निश्चित हुई

Jp Bahuguna

प्रधानमंत्री आदर्श योजना के तहत योजनाओं को धरातल पर उत्तारना प्राथमिकता: सीडीओ

Arvind Thapliyal

पूर्वांचल उत्थान संस्था हरिद्वार संस्था नहीं परिवार है: सीए आशुतोष पांडेय

admin

You cannot copy content of this page