Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

कार्रवाई ।कूड़ा निस्तारण के नाम गबन वाला अभियुक्त केरल से गिरप्तार।

 

 

उत्तरकाशी/ अरविन्द थपलियाल। लोकसभा चुनाव के मध्यनजर अर्पण यदुवंशी, पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा वाछिंत, ईनामी एवं फरार अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत जनपद पुलिस द्वारा फरार वारण्टी व वाछिंत अभियुक्तों की धर-पकड़ अभियान चलाकर कर लगातार गिरफ्तार कर रही है, इसी क्रम में पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी प्रशांत कुमार के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अमरजीत सिंह की देख-रेख में सरकारी धन के गबन व धोखाधडी के मामले मे मा0 न्यायालय उत्तरकाशी के वाद संख्या 847/21 धारा धारा 420/406 भादवि में लम्बे समय से फरार चल रहे वारण्टी के0एम0 संजीव की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी एसओजी प्रकाश राणा के नेतृत्व में एसओजी व कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गयी, टीम द्वारा गहन सुरागरसी पतारसी कर अभियुक्त की लोकेशन के आधार पर केरल में सम्भावित स्थानों पर दबिश दी गयी, गत 11 फरवरी 2024 को पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त के0एम0 संजीव को मेनाकाठ हाउस पनमन्ना साउथ पोस्ट ऑट्टापलम पलक्कड केरल से गिरफ्तार किया गया, अभियुक्त को कोतवाली उत्तरकाशी लाया गया, जिसे आज मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा।

अभियुक्त संजीव द्वारा सरकारी धन का गबन कर धोखाधड़ी की गयी है, दरअसल वर्ष 2018 मे उत्तरकाशी नगर पालिका से कूडा निस्तारण के कार्य के नाम पर अभियुक्त द्वारा नगर पालिका उत्तरकाशी से 3 लाख रु0 की अग्रिम धनराशि ली गयी थी, जिसके बाद वह पैंसे हडप कर फरार हो गया था, वर्ष 2018 में नगर पालिका उत्तरकाशी के अधिशासी अभियंता की तहरीर पर अभियुक्त के खिलाफ कोतवाली उत्तरकाशी पर गबन व धोखाधड़ी का मामला पंजीकृत किया गया था, मामले में लम्बे समय से फरार होने व गिरफ्तारी से बचने पर मा0 न्यायालय उत्तरकाशी द्वारा अभियुक्त संजीव के विरुद्ध 82 CrPC की उदघोषणा की गयी थी।

गिरफ्तार अभियुक्त- के0एम0 सजीव पुत्र पी0विजयन निवासी मेनाकाठ हाउस पनमन्ना साउथ पोस्ट ऑट्टापलम पलक्कड केरल उम्र 40 वर्ष।

Related posts

राज्य आंदोलनकारियों ने चार सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

Team Yamunotri Express

अपने कार्यकाल को भूल कर नियुक्ति और पारदर्शिता पर ज्ञान दे रहे हरदा: चौहान

admin

राजकीय महाविद्यालय बड़कोट का राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page