Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

बड़कोट न्यू होली लाइफ इंटर कालेज में बारहवीं के छात्र/ छात्राओं की विदाई,बाल गायिका आरजू सेमवाल के संगीत से भावुक हुये लोग।

बड़कोट/अरविन्द थपलियाल।न्यू होली लाइफ इंटर कालेज में बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। वहीं स्कूल की संस्थापिका गायत्री बहुगुणा, प्रबंध निदेशक मनोज जोशी और प्रधानाचार्य अशोक डिमरी ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल एवं सुखद भविष्य की कामना की। संस्थापिका गायत्री बहुगुणा ने विद्यार्थियों के भावी जीवन की सफलता के लिए प्रेरित करते हुए उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किए। ग्यारहवीं के विद्यार्थियों ने बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को उपहार व टाइटल देकर सम्मानित किया। विदाई समारोह में विशेष रूप से देहरादून से आमंत्रित बाल गायिका आरजू सेमवाल ने मूल मूल केकू हसनी छे तू और दुवावो में याद रखना जेसे गीत गाकर खूब तालियां बटोरी, विद्यालय की सस्थापिका गायत्री बहुगुणा ने कहा कि बारहवीं कक्षा के बाद विद्यार्थी अलग अलग विषयों की पढ़ाई करके अपने जीवन के लक्ष्य पर आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी यो के लिए प्रबंधन ने पठन पाठन के साथ ही सर्वांगीण विकास के लिए खेल कूद, विज्ञान प्रयोगशाला , एन सी सी , बाल मेला , प्रदर्शनी जेसे तमाम ऐसे मॉड्यूल तेयार किए है की विद्यार्थी यदि मन से इनमे प्रतिभाग करें तो भविष्य उज्ज्वल होगा जो की उच्चतर शिक्षा ग्रहण करके स्कूल और माता-पिता का नाम रोशन करेंगे।

इस अवसर पर बृजमोहन बिजलवान,प्रायमरी प्रिंसिपल प्रवीण बहुगुणा,पूजा रावत , दिनेश पंवार,दीपिका ,मीनाक्षी ,रीना,जिनेंद्र, रमेश,काजल,शीतल,कंचन,प्रवीण गोड, आदि मौजूद रहे

Related posts

बधाई।नगर पालिका अध्यक्ष बिहारी लाल शाह ने दी नये वर्ष की आप सभी को बधाई और क्षेत्र के सुख शांति और समृद्धि की कामना… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

लाखों की ठगी करने वाला नाइजीरियन जालसाज दिल्ली से पुरोला पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Arvind Thapliyal

यमुनोत्री क्षेत्र में हुई अतिवृष्टि के लिये उठाये जा रहे महत्वपूर्ण कदम: डीएम

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page