Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

कर्णप्रयाग : पीजी कालेज का एनएसएस शिविर संपन्न, सावन बना ऑलराउंडर स्वयंसेवी।

कर्णप्रयाग।शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्णप्रयाग चमोली की राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर ग्राम उमट्टा में शनिवार को संपन्न हो गया। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर सावन को ऑलराउंडर स्वयंसेवी चुना गया। समापन समारोह के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष गौचर मुकेश नेगी ने शिविरार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिविरावधि में प्राप्त अनुभव और ज्ञान को अपने व्यावहारिक जीवन में उतारें और एक जिम्मेदार नागरिक बनें।प्राचार्य प्रो.के.एल.तलवाड़ ने कहा कि एनएसएस का मुख्य उद्देश्य समाज सेवा के माध्यम से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का विकास करना है।वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डा.चन्द्रावती टम्टा ने बताया कि सात दिवसीय शिविर में शिविर स्थल का सौंदर्यीकरण,आर्थिक सर्वेक्षण,स्वच्छता,पेयजल स्रोतों की सफाई, बौद्धिक कार्यक्रम एवं जनजागरण रैली आयोजित की गई। जनपद समन्वयक जगदीश टम्टा ने शिविर का निरीक्षण कर कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम अधिकारी डा.हिना नौटियाल व डा.चंद्रमोहन जनस्वाण के निर्देशन में स्वयंसेवियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां दी। शिविर में ऑलराउंडर सावन के अलावा सलोनी व अंशुल को सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी तथा राहुल व संध्या को सर्वश्रेष्ठ सांस्कृतिक कलाकार के रूप में पुरस्कृत किया गया। समापन समारोह के अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य पुष्कर कोहली,रेखा डिमरी,बबीता डिमरी, हरीश चौहान, छात्र संघ के पूर्व विश्वविद्यालय प्रतिनिधि दीपक रावत,छात्र संघ पदाधिकारी अध्यक्ष प्रीतम सिंह, आयुष नेगी,सलोनी, उमेश पुरोहित,विपिन, बद्रीश,हरपाल आदि मौजूद रहे।

Related posts

प्रदेश में घोषित किया जाय स्वास्थ्य आपातकाल- प्रीतम सिंह

admin

वन विभाग अवैध वन अपराध को लेकर जागा,चैक पोस्टों पर गहन चेकिंग के निर्देश…. पढ़ें

Arvind Thapliyal

तांबाखानी सुरंग में दर्दनाक हादसा अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस….

Team Yamunotri Express

You cannot copy content of this page