Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
देश विदेश देहरादून बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

CM ने समान नागरिक संहिता पर बने गीत ‘‘आ रहा है यू.सी.सी.’’ का विमोचन,पढ़े पूरी खबर…..

देहरादून सुनील थपलियाल

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में समान नागरिक संहिता पर बने गीत ‘‘आ रहा है यू.सी.सी.’’ का विमोचन किया। इस गीत को श्री भूपेन्द्र बसेड़ा द्वारा लिखा और स्वर प्रदान किया गया है तथा श्री राकेश भट्ट द्वारा संगीतबद्ध किया गया है। गीत पर बने वीडियो में मुख्य भूमिका श्री ओम तरोनी एवं श्री ललित जोशी द्वारा निभायी गयी है। इस गीत के माध्यम से यू.सी.सी के लाभ एवं आम जनमानस पर पड़ने वाले प्रभावों को दर्शाया गया है। इस गीत को हिन्दी में तैयार किया गया है।
मुख्यमंत्री ने जनता को जागरूक करने तथा यू0सी0सी0 के प्रचार-प्रसार के दृष्टिगत गीत से जुड़ी समस्त टीम को बधाई दी।

इस अवसर पर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी भी मौजूद थी।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

जैविक कृषि को प्रोत्साहित करेगी पीएम प्रणाम योजना,खेती किसानी और जमीन की सेहत के लिए होगी रिटर्न गिफ्ट

Jp Bahuguna

उत्तराखंड बोर्ड में बड़कोट के अनंत नौटियाल का जलवा, राज्य में 20वां स्थान हासिल, दी बधाई…

उत्तरकाशी:रात को खाई में गिरकर फंसे व्यक्ति को पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने आज सुबह किया रेस्क्यू

admin

You cannot copy content of this page