Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

जिले में 14 जनवरी उत्तरायणी पर्व से लेकर 22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम तक सांस्कृतिक उत्सव मनाया जायेगा: सीडीओ।

उत्तरकाशी/अरविन्द थपलियाल।जिले में 14 जनवरी उत्तरायणी पर्व से लेकर 22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम तक सांस्कृतिक उत्सव मनाया जाएगा। शासन के निर्देश पर सांस्कृतिक उत्सव को लेकर मुख्य विकास अधिकारी जयकिशन ने जिला स्तरीय अधिकारियों के बैठक लेकर अधिकारियों को सभी आवश्यक तैयारियाँ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

 

मुख्य विकास अधिकारी जय किशन ने 14 जनवरी से 22 जनवरी तक जनपद के मंदिरों, घाटों, नगर की सफाई करने तथा सरकारी कार्यालय भवन स्कूल भवनो एवं सार्वजनिक स्थानों पर लाईटटिंग करने व स्वच्छता बनाए रखने हेतु निर्देश दिए। उन्होंने विभागों द्वारा की जा रही तैयारी की जानकारी लेते हुए कहा कि इस उत्सव के आयोजन हेतु जिला एवं विकासखंड स्तर पर समितियों का गठन कर धार्मिक स्थलों पर आम लोगों की सहभागिता से कलश यात्रा एवं झाकियों का आयोजन जैसे कार्यक्रम किये जांय। इन आयोजनों में महिला मंगल दल, युवक मंगल दल एवं स्वयं सहायता समूह की सहभागिता भी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने जनपद के सभी जनमानस को इस उत्सव को मनाने की अपील करते हुए कहा कि उत्सव के दौरान पूरे जनपद में प्रमुख मंदिरों में आरती भजन कीर्तन, देवालयों, घाटों पर दीप उत्सव एवं रामचरितमानस पाठ अयोजित किए जाएंगे । उक्त मुख्य विकास अधिकारी श्री जयकिशन ने अधिकारियों को उत्सव के आयोजन के लिए समय से सभी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि कार्यक्रम से संबन्धित विवरण फोटो व वीडियो सहित संबंधित नोडल अधिकारी को उपलब्ध कराए जांय।

बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि आगामी 22 जनवरी को जिले में मदिरा एवं मांस की सभी दुकानें बंद रहेंगी।

Related posts

बड़ी खबर। जनपद उत्तरकाशी में 53.68 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग… पढ़ें

Arvind Thapliyal

पंच केदारों में प्रसिद्ध द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर धाम के कपाट शीतकाल के लिए हुए बंद

Jp Bahuguna

बड़कोट ,नंदगांव ग्रामसभा में शराब पर सख्ती, शादी समारोहों में पूर्ण प्रतिबंध का प्रस्ताव पारित,दण्ड का प्रावधान

Team Yamunotri Express

You cannot copy content of this page