Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव क्राइम बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड हस्तक्षेप

उत्तरकाशी:पुलिस ने बरामद किये करीब 2.50 लाख रुपये कीमत के खोये मोबाईल फोन

 

जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

 

उत्तरकाशी पुलिस की साईबर व एसओजी की टीम ने करीब ढाई लाख की कीमत के तेरह खोये हुए मोबाईल फोन बरामद किये हैं। बरामद मोबाईल को आज अर्पण यदुवंशी पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के माध्यम से फोन स्वामियों को वापस किया गया।


पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी द्वारा बताया गया कि विगत माह में भी हमारी एसओजी व साईबर की टीम के द्वारा करीब 1.50 लाख के खोये मोबाईल फोन बरामद कर उनके स्वामियों के सुपुर्द किये गये थे। कई लोगों की थाना/कोतवाली पर मोबाईल गुम होने की शिकायतें प्राप्त होती रहती हैं।उक्त मोबाईल फोनों को हमारी साईबर व एसओजी की टीमों द्वारा सर्विलांस पर लगाया गया, जिसके बाद यह 13 मोबाईल फोन बरामद किये गये हैं। उन्होने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में अधिकांश आपराधिक घटनाएं मोबाईल के जरिए हो रही हैं ऐसे में लोगों का जागरुक होना बहुत जरुरी है, किसी भी व्यक्ति से पुराना मोबाईल खरीदने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर लें साथ ही मोबाईल खोने पर इसकी जानकारी तुरन्त पुलिस को दें। नया मोबाईल खरीदने पर उसका बिल एवं आईएमईआई नम्बर अपने पास सुरक्षित रखें।
इस दौरान अनुज कुमार पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी भी मौजूद रहे।

Related posts

नागटिब्बा का क्षेत्र इड्वालस्यू जहाँ श्री नागदेवता गांव गांव देते है दर्शन, आप भी आकर ले आकर्षित उत्सव डोली से आशिर्वाद,देखे वीडियो व पढ़े खबर……

admin

उत्तरकाशी:17.19 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

admin

ब्रेकिंग । पेयजल पंपिंग योजना स्वीकृति को मुख्यमंत्री धामी को 47वें दिन मिला शिष्टमंडल सीएम ने दिया भरोसा… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page