Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

दुखद: घास काटते गई महिला की पहाड़ी से गिरने से मौत।

 

ब्रह्मखाल/सुरेश रमोला।सिलक्यारा ग्यूनोटी के जंगल में घास लेने गई महिला अनीता देवी पत्नी प्रवेश लाल गांव निवासी सिलक्यारा बैंड की पहाड़ी से गिरने पर मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार अनीता देवी 12 जनवरी की सुबह अन्य महिलाओं के साथ हमेशा की तरह चारा लेने सिलक्यारा ग्यूनोटी के जंगल लामधारा में पशुओं के लिए चारा लेने गई थी। अपराह्न के समय अचानक महिला का पांव फिसला और वह गहरी खाई में जा गिरी जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। हांलांकि साथ में घास काटती महिलाओं ने किसी तरह गहरी खाई से निकालने की कोशिश की मगर पहाड़ी से वै उसे नहीं निकाल सकी ग्रामीणों तक किसी तरह उन्होंने सूचना पंहुचाई और फिर ग्रामीणो ने घटनास्थल पर पंहुच कर उन्हें घायल अवस्था में निकाल कर 108 से ब्रह्मखाल अस्पताल पंहुचाया मगर उन्होंने रस्ते में ही दम तोड दिया। आज उन्हे पैतृक घाट पर अंतिम संस्कार के लिए जाया गया।

Related posts

बड़कोट नगर पालिका में पंपिंग योजना स्वीकृति को लेकर तालाबंदी दी सरकार को चेतावनी…. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी:बाहरी राज्यों,जनपदों से आने वाले व्यक्तियों के सत्यापन के लिए एस0ओ0पी0 का पालन करना जरूरी:पुलिस अधीक्षक

admin

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया चारधाम के पुराने मार्गों को खोजने के लिए 25 सदस्यों के दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना

admin

You cannot copy content of this page