Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

पुलिस की बडी कार्रवाई।मोरी में 3 किलो 4 ग्राम चरस के साथ 1 तस्कर को किया गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक ने टीम को 5हजार रूपये का दिया ईनाम।

 

 

 

 

पुरोला/उत्तरकाशी/अरविन्द थपलियाल।ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025 को सफल बनाने हेतु उत्तरकाशी के पुलिस कप्तान, अर्पण यदुवंशी लगातार सक्रिय हैं, उनके द्वारा सभी क्षेत्राधिकारी/कोतवाली/ थाना प्रभारी एवं एस0ओ0जी0 की टीम को सक्रिय रहकर नशे के अवैध कारोबार पर कार्यवाही करने के कड़े निर्देश जारी किये हुये हैं। उत्तरकाशी में नशे के विरुद्ध पुलिस की जंग मुहिम “उदयन” के अन्तर्गत उत्तरकाशी पुलिस द्वारा नशे के सौदागरों की धर-पकड कर सलाखों के पीछे पहुँचाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन, प्रशान्त कुमार के निकट पर्यवेक्षण मे मोरी में पुलिस द्वारा अवैध नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गयी है। प्रभारी SOG प्रकाश राणा एवं थानाध्यक्ष मोरी  मोहन कठैत के नेतृत्व में मोरी पुलिस व एस0ओ0जी0 की संयुक्त टीम द्वारा सटीक जानकारी जुटाते हुये गत 06.01.2024 को मोरी, जे0पी0 पुल के पास से जयवीर सिंह राणा नामक व्यक्ति को अवैध चसर के साथ गिरफ्तार किया गया है, उक्त तस्कर के कब्जे से 3 किलो 4 ग्राम चरस बरामद हुयी है।

बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर उक्त अभियुक्त के विरुद्ध थाना मोरी पर NDPS Act 8/20 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। आज अभियुक्त को मा0 न्यायालय से समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

 

पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी ने बताया कि उत्तरकाशी के सदूरवर्ती क्षेत्रों में अवैध नशे,अफीम, चरस आदि की लगातार तस्करी की जानकारी प्राप्त हो रही थी, जिस पर हमने ऐसे संदिग्ध क्षेत्रों मे पुलिस को एक्टिव किया हुआ है। इसी क्रम में हमारी मोरी पुलिस व एसओजी की टीम द्वारा विगत रात्रि में जाल बुनते हुये इस तस्कर को चरस की बड़ी मात्रा के साथ गिरफ्तार किया गया है। इसके कब्जे से करीब 6 लाख रु0 की चरस बरामद की गयी है। इसके द्वारा यह चरस स्वयं तैयार की गयी है जिसको यह अच्छे मुनाफे में बेचने के लिए तराई क्षेत्र में ले जा रहा था। चरस की रिकवरी करने वाली टीम की सरहाना करते हुये उनके द्वारा टीम को 5000 रु0 के पारितोषिक से सम्मानित किया गया।

Related posts

जिलामुख्यालय, दर्जनों गाँव व बॉडर एरियाज को जोड़ने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग डेंजर जॉन से अवरुद्ध, बाई पास भी खतरे से भरा हुआ

admin

उत्तरकाशी:एन एच व लोनिवि के कार्यालय, आवासीय भवन जीर्ण शीर्ण, मास्टर प्लान के तहत हो पुनर्निर्माण, ट्रैफिक जाम से भी मिलेगी निजात

admin

राज्य सरकार द्वारा नई व्यवस्था डिसेंट्रलाइज्ड कोविड केयर सिस्टम लागू ,शहरी के साथ ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में भी लागू होगी ….पढ़े पूरी खबर

admin

You cannot copy content of this page