Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव देश विदेश बड़ी खबर

हिन्दू जागृति संगठन के तहत ‘नशा मुक्त हो अपना उत्तराखंड ,पढ़े खबर…….

बड़कोट। हिन्दू जागृति संगठन के तहत ‘नशा मुक्त हो उत्तराखंड अपना’ विषय पर जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
रैली को नौगाँव टैक्सी पार्किंग बड़कोट से मुख्य बाजार से होते हुए लक्ष्मी नारायण मंदिर तक जन जागरूकता रैली निकाली । हिन्दू जागृति संगठन के अध्यक्ष स्वामी केशव गिरी महाराज ने कहा कि नशा मुक्ति से ही देश एवं समाज की तरक्की संभव है। नशे ने हमारे समाज को खोखला कर दिया है और हमारी युवा पीढ़ी को बर्बादी की कगार पर ले कर जा रहा है। भारत ,उत्तराखंड ,उत्त्तरकाशी को नशा मुक्त बनाने के लिए हम सभी को जागरूक होकर समाज को भी जागरूक करना होगा। इसके बाद रैली टैक्सी स्टेशन पार्किंग से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार से होते हुए वापस पार्किंग में पहुंचने पर संपन्न हुई। रैली के दौरान हिन्दू जागृति संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओ ने खुद तैयार की गई प्रेरक नारों से लिखी तख्तियों के माध्यम से नगर वासियों को नशा मुक्ति के लिए प्रेरित किया। संगठन द्वारा हम सभी का यही नारा नशा मुक्त हो देश हमारा, हमें यहीं बताना है, नशे को दूर भगाना है। आदि प्रेरक नारे लगाए। इस मौके पर अध्यक्ष स्वामी केशवगिरी महाराज, उपाध्यक्ष सोबन सिंह राणा,जय हो ग्रुप संयोजक सुनील थपलियाल, सरंक्षक यशवंत रावत,नीरज रावत,शिवांश डोभाल,राजेश नेगी, महामन्त्री धनवीर रावत, विजय रावत,अजय रावत,रोहन चौहान ,अजय चौहान,वीरपाल नेगी,तरवींन राणा,शिवम सेमवाल,पूरन फर्स्वाण, अमित रावत सहित दर्जनों लोग शामिल थे।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

चमोली:-प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिलाधिकारी ने ली अधिकारियों की बैठक

admin

कर्णप्रयाग महाविद्यालय  में भारतीय स्टेट बैंक ने दी डिजिटल बैंकिग की जानकारी

Jp Bahuguna

संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नमामि बंसल ने सोमवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में आदर्श आचार संहिता एवं लॉ एंड ऑर्डर के सम्बन्ध में मीडियाकर्मियों के साथ प्रेस ब्रीफिंग की।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page