Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव क्राइम बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी ब्रेकिंग  :एक लाख रूपये कीमत की चरस के साथ तीन अभियुक्त गिरफ्तार

 

जयप्रकाश बहुगुणा
बड़कोट /उत्तरकाशी

 

अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध जनपद में चलाये जा रहे अभियान के तहत आज बड़कोट थाना पुलिस ने लगभग एक लाख रूपये कीमत की अवैध चरस के साथ तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है !बड़कोट थाने के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुंवर ने जानकारी देते हुए बताया कि आज बुधवार को पुलिस द्वारा यमुनोत्री राजमार्ग पर कंसेरू तिराहे पर नियमित चेकिंग के दौरान तीन संदिघ्द ब्यक्तियों की तलाशी ली गई तो उनके पास से लगभग एक लाख कीमत की आठ सौ ग्राम चरस बरामद की गई, तीनों अभियुक्तों ने, 240, 310, 250 ग्राम अलग -अलग कर चरस छुपा रखी थी !अभियुक्तों के विरुद्ध बड़कोट थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है !अभियुक्तों की पहचान अमरपाल पुत्र मांगेराम निवासी बागपत उत्तरप्रदेश, अजेंद्र पंवार पुत्र राम निवास व रोहित चौहान पुत्र चांदपाल निवासी बागपत उत्तरप्रदेश के रूप में की गई है !गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक संजय सोलंकी, हेडकॉन्स्टेबल अनिल रावत, हेडकॉन्स्टेबल मोहन ठाकुर व नरेश बडोनी शामिल थे !

Related posts

चकराता महाविद्यालय में हिमालय दिवस पर निकाली गई जनजागरण रैली

admin

पोस्टल मतो में धांधली के आरोप कांग्रेस की बौखलाहट : चौहान

admin

चारधाम यात्रा- उत्तरकाशी व बड़कोट नगर क्षेत्र में देवस्थानम बोर्ड और राज्य सरकार के खिलाफ जुलूस प्रदर्शन ,भेजा ज्ञापन

admin

You cannot copy content of this page