Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी:मोरी-सांकरी मोटर मार्ग नैटवाड़ खड्ड में पूरी तरह ध्वस्त, गीठ क्षेत्र के कई गांवों में घुसा पानी व मलवा

 

जयप्रकाश बहुगुणा
बड़कोट/उत्तरकाशी

उत्तरकाशी जनपद के सीमांत विकासखंड मोरी में सोमवार रात को हुई भारी बारिश से मोरी-सांकरी मोटर मार्ग का लगभग दस मीटर हिस्सा नैटवाड़ खड्ड में पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है, जिससे उक्त मोटर मार्ग पर आवागमन पूर्ण रूप से ठप्प हो गया है।क्षेत्र के कई गांवों से भी बारिश के कारण नुकसान की सूचना मिल रही है।


दूसरी ओर बड़कोट तहसील के गीठ क्षेत्र में भी रात को हुई बारिश से राना सहित कई गांवों में मलवा व पानी घुसने से जनजीवन प्रभावित हुआ है।ग्रामीणों का कहना है कि दागुडगांव रोड़ का मलवा पानी के साथ बहकर घरों में घुसा है जो ठेकेदार की घोर लापरवाही के कारण हुआ है।

Related posts

चमोली:-प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिलाधिकारी ने ली अधिकारियों की बैठक

admin

नौगांव बाजार में वाह‌नों का लंबा जाम और नाकाम ट्रेफिक पुलिस।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी में सिंगल यूज प्लास्टिक उपयोग को लेकर छापेमारी और वसूला जुर्माना।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page