Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
एक्सक्लूसिव चमोली राज्य उत्तराखंड शिक्षा

कर्णप्रयाग महाविद्यालय में गांधी-शास्त्री जयंती का समारोहपूर्वक आयोजन

 

 

यमुनोत्री express ब्यूरो 

कर्णप्रयाग /चमोली

डा.शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्णप्रयाग में गांधी-शास्त्री जयंती का समारोहपूर्वक आयोजन हुआ। प्राचार्य प्रो.के.एल.तलवाड़ द्वारा झंडारोहण के पश्चात गांधी जी व शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि दी गई। समस्त स्टाफ ने भी देश की इन महान विभूतियों का भावपूर्ण स्मरण और नमन किया। सामूहिक रूप से रामधुन का गायन किया गया। डा.वी.आर.अन्थवाल ने गांधी जी के सत्य व अहिंसा के सिद्धांत पर व्याख्यान दिया। प्राचार्य प्रो.तलवाड़ ने गांधी जी को व्यावहारिक अर्थशास्त्री बताया और शास्त्री जी की सादगी और दृढ़ इच्छाशक्ति पर प्रकाश डाला। समारोह का संचालन डा.आर.सी.भट्ट ने किया। संगम वाटिका में एनएसएस और एनसीसी के स्वयंसेवियों ने श्रमदान कर स्वच्छता ही सेवा सिद्धांत का संदेश दिया। कार्यक्रम में समस्त प्राध्यापक ,शिक्षणेत्तर कर्मचारी व बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।

Related posts

तीन ट्रेनें दुर्घटनाग्रस्त जिसमें अभी तक 240 की मौत ,जबकि 900 लोगों के घायल की सूचना.पढ़े पूरी खबर………

उत्तरकाशी: चारधाम यात्रा मार्ग एवं शहर की स्वच्छता को लेकर होटेलियर्स की होती है महत्वपूर्ण भूमिका:-अभिषेक रुहेला

admin

आप और यूथ फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने गाँव गाँव पहुँचकर ग्रामीणों के स्वास्थ्य की स्केनिंग और निःशुल्क दवाईयों का किया वितरण

admin

You cannot copy content of this page