Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी क्राइम बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी :नशे की जड़ पर पुलिस का कड़ा प्रहार, करीब 300 नाली भू-भाग पर पैदा की गयी प्रतिबंधित भांग की खेती को किया नष्ट

 

 

जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

 

पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी अर्पण यदुवंशी  समाज व युवा पीढी में बढ रहे नशे के कुप्रचलन को लेकर बेहद संवेदनशील हैं, अवैध नशे का खात्मा करने के लिए मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा चलाए जा रहे ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान-2025 के अंतर्गत उनके द्वारा उत्तरकाशी जनपद में नशे के विरुद्ध जंग “उदयन” छेड़ी हुयी है, जिसमें उत्तरकाशी पुलिस न सिर्फ अवैध नशा तस्करों को सलाखों के पीछे पहुंचा रही है, बल्कि इस मुहिम में पुलिस नशे के आदी हुये युवकों को चिन्हित कर उनकी कांउसलिंग करवाकर जीवन की मुख्य धारा में जोडने की कोशिश में जुटी है। मुहिम उदयन के अंतर्गत ही पुलिस नशे की जड़ पर प्रहार करते हुये जनपद के दूर-दराज के गांवों में ग्रामीणों द्वारा उगाई जाने वाली प्रतिबंधित भांग, अफीम व अन्य नशीले पदार्थों की खेती को विनष्ट कर नशे के कारोबार में लिप्त लोगों पर लगातार कार्यवाही कर रही है।
विनष्टीकरण की कार्यवाही की क्रम में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा सटीक जानकारी जुटाते हुये राजस्व व वन विभाग की संयुक्त टीम के साथ बीते शनिवार को उत्तरकाशी के दूरस्थ क्षेत्र गाजणा पट्टी के सिरी व कोनगढ़ में छापेमारी कर बडे स्तर पैदा की गयी प्रतिबन्धित भांग की खेती को नष्ट किया गया।
*पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन प्रशान्त कुमार, उप जिलाधिकारी बृजेश कुमार तिवारी एवं वन क्षेत्राधिकारी प्रदीप बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस-प्रशासन व वन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा पट्टी गाजणा के सिरी गांव, गांव से ऊपर करीब 3-4 किमी0 पैदल छानियों में व कोनगढ़ में ग्रामीणों द्वारा बडे स्तर पर उगाई गयी भांग की खेती को नष्ट किया गया। कल 30.09.2023 को देर सायं तक चली विनष्टीकरण की कार्यवाही में पुलिस-प्रशासन की टीम द्वारा करीब 300 नाली भू-भाग पर पैदा की गयी भांग की खेती को नष्ट किया गया।* मौके पर आस-पास के क्षेत्रों में *ड्रोन से फोटो/ विडियो ग्राफी भी की गयी,* राजस्व की टीम द्वारा जमीन के रिकार्ड व फसल की पैदावार करने वालों की जानकारी की जा रही है, मामले में अग्रिम कार्यवाही प्रचलित है।

विनष्टीकरण की कार्यवाही के दौरान *नायब तहसीलदार धौंतरी शैलेन्द्र सिंह नाथ, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली दिनेश कुमार, प्रभारी निरीक्षक मनेरी अजय सिंह, निरीक्षक खजान सिंह चौहान, उप वनक्षेत्राधिकारी श्री महावीर सिह खरोला सहित पुलिस, राजस्व व वन विभाग के अन्य अधिकारी/कर्मचारियों की टीम* मौजूद रही।


*एस0पी0 अर्पण यदुवंशी* द्वारा बताया गया कि नशे को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए उत्तरकाशी पुलिस द्वारा मुहिम उदयन के अंतर्गत जनपद में व्यापक स्तर पर भांग व अन्य नशीले पदार्थों की अवैध खेती पर उत्तरकाशी पुलिस द्वारा लगातार विनष्टीकरण की कार्यवाही की जा रही है, अभी तक उत्तरकाशी पुलिस द्वारा जनपद के दूर-दराज के क्षेत्रों मे ग्रामीणों द्वारा पैदा की गयी करीब 1300 नाली ( 26 हेक्टेयर) भू-भाग पर अवैध भांग व अफीम की खेती को नष्ट किया जा चुका है, जिसमें नशीले पदार्थों की अवैध खेती करने वाले 22 भू-स्वामियों के विरुद्ध FIR दर्ज की गयी है।

Related posts

सफलता।ओजरी में बैली ब्रिज से आवाजाही सुचारू, 12 दिन लगे मार्ग खुलने में…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी ब्रेकिंग:वैगनआर वाहन दुर्घटना में चार की मौत, दो घायल

admin

पूर्व ब्लॉक प्रमुख सहित हरिद्वार के ग्यारह निर्दलीय क्षेत्र पंचायत सदस्य भाजपा में शामिल

admin

You cannot copy content of this page