Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
एक्सक्लूसिव देहरादून राज्य उत्तराखंड शिक्षा स्वास्थ्य

चकराता महाविद्यालय में वसुधा वंदम कार्यक्रम का हुआ आयोजन

 

 

यमुनोत्री express ब्यूरो
चकराता /देहरादून

श्री गुलाब सिंह राजकीय महाविद्यालय चकराता में *मेरा माटी- मेरा देश* कार्यक्रम के अंतर्गत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम के अंतर्गत पर्यावरण के दृष्टिगत पहले से रोपित पौधों की निराई गुड़ाई के साथ-साथ नये पौधों का रोपण भी किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर कामना लोहनी ने छात्रों से *हर एक -लगाए पेड़ एक* का संदेश देते हुए पर्यावरण संरक्षण के हित में सभी से पेड़ लगाने का आह्वान किया है। इस अवसर पर उन्होंने देश में सीमाओं पर शहीद होने वाले सैनिकों के सम्मान में श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि हमारे छात्रों को अमर शहीदों से प्रेरणा लेनी चाहिए, जो अपने देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर देते हैं ! राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में चल रहे कार्यक्रम में कार्यक्रम अधिकारी डॉ0सुमेर चंद ने कहा कि मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम बहुत ही महत्वपूर्ण कार्यक्रम है जो युवाओं में देश प्रेम और राष्ट्रीय अखंडता की भावना को प्रेरित करता है इस कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्र को मजबूत बनाना है कार्यक्रम के अवसर पर डॉ0 मंजू अग्रवाल , डॉ0आराधना भंडारी, डॉ0स्वाति शर्मा, डॉ0 पूजा रावत डॉ0शरण सिंह, डॉ0पवन भट्ट डॉ0 श्रुति अग्रवाल, रोशन बख्श, सफीक मोहम्मद, अंकुर कुमार शर्मा, विनोद जोशी , सहित छात्र- छात्राएं उपस्थित रहे।

Related posts

उत्तरकाशी :सीडीओ की अध्यक्षता में हुआ दो दिवसीय क्षमता विकास अभिमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन

Jp Bahuguna

उत्तरकाशी:-पुलिस की नाकामी उजागर — पूछताछ के लिए लाया जा रहा युवक पुलिस हिरासत से फरार, परिजनों ने लगाया अपहरण का आरोप,पढ़े पूरी खबर

Team Yamunotri Express

तीन दिन से भूखे बेजुबान पशुओं को चारा और रोटी खिलाने कार्य आरंभ, जय हो ग्रुप की पहल ,पढ़े पूरी खबर

admin

You cannot copy content of this page