Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव क्राइम खेल धर्म राज्य उत्तराखंड शिक्षा स्वास्थ्य

उत्तरकाशी :दारसौं गांव में आयोजित हुआ जनकल्याणकारी शिविर,विशेष कार्याधिकारी ने सुनी जन समस्याएं

 

अरविन्द थपलियाल 

नौगांव/उत्तरकाशी

उत्तराखंड सरकार -जनता के द्वार, हमारा संकल्प अनुशासित प्रदेश के तहत जनपद उत्तरकाशी के विकासखडं नौगांव के दारसौं गांव में एक जन कल्याणकारी चौपाल विशेष  कार्यधिकारी संजीव कुमार शर्मा की अध्यक्षता में लगाया गया।
सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत दारसौं में विशेष कार्याधिकारी  ने जन समस्याओं को सुना जिसमें उद्यान, कृषि, समाज कल्याण, पेयजल, सिंचाई विभाग,पीएमजेएसवाई,लोक निर्माण विभाग,लघु सिंचाई, स्वास्थ्य विभाग,वन विभाग, बाल विकास,के अधिकारी मौजूद रहे।कार्यक्रम में विशेष कार्याधिकारी  ने सरकारी योजनाओं से संबंधित अधिकारियों को जन समस्याओं के निस्तारण करने का निर्देश दिये गये।
ग्रामीणों ने कृषि विभाग और उद्यान विभाग पर सवाल उठाये जिसमें ग्रामीणों ने बताया कि विभाग के तरफ से ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं की जानकारी उपलब्ध नहीं होती और इसके अलावा सिंचाई विभाग की नहरों को दुरुस्त करने की मांग उठी,समस्यों के क्रम में सिमलसारी दारसौं सड़क दारसौं को दुरुस्त करने करने की मांग उठाई गयी।
विशेष कार्याधिकारी   उत्तराखंड सरकार संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा के दौरान सरकार योजनाएं जनता तक पंहुच रही है या नहीं इस विषय में ग्रामीणों से चर्चा की गयी और समस्याओं के निस्तारण करने के संबधित अधिकारीयों को निर्देश दिए गए।
कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी दिनेश चंद्र जोशी ने बताया कि विकासखडं नौगांव के अंतर्गत ग्रामों को सरकारी योजनाओं के लाभ के लिये ग्राम प्रधानों और संबधित अधिकारीयों जागरूकता कार्यक्रम पूर्णरूप  से निर्देशित किया जा रहा है और योजनाएं धरातल पर भी उतर रही हैं।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत प्रधान श्रीमती, पुष्पा देवी,उप-प्रधान पुनम थपलियाल खंड विकास अधिकारी दिनेश जोशी, तहसीलदार बड़कोट धनीराम डंगवाल, पृतिराम नौटियाल, चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रफी, गुरू प्रसाद उनियाल,चंद्रमोहन उनियाल,चिरजींव नौटियाल, नरेश, दिनेश,दौलत राम सहित सेकडो़ लोग मौजूद रहे।

Related posts

आगामी 17दिसम्बर को होने वाली समीक्षा अधिकारी भर्ती परीक्षा में जिले में धारा 144रहेगी लागू।

Arvind Thapliyal

ब्रेकिंग उत्तरकाशी।भारी बारिश के चलते बंद रहेंगे मोरी विकासखंड के विद्यालय… आदेश।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी:पौराणिक संस्कृति को संजोने में लगे हैं 90 वर्षीय ढोलवादक नामदास

admin

You cannot copy content of this page