Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी देहरादून बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

पर्यटन मंत्री ने बन्दरपूंछ व भागीरथी द्वितीय पर्वतों पर पर्वतारोहण अभियान  दल को फ्लैग ऑफ कर किया रवाना

 

 

यमुनोत्री express ब्यूरो
देहरादून

 

 

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने आज उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद्, गढ़ीकैन्ट के परिसर भारतीय पर्वतारोहण संघ, नई दिल्ली एवं उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद् द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित बन्दरपूंछ-6316 मी0, भागीरथी द्वितीय-6512 मी0 पर्वतों पर पर्वतारोहण अभियान का फ्लैग ऑफ कर रवाना किया। माननीय मंत्री ने बंदरपूंछ एवं भागीरथी पर्वतों पर पर्वतारोहण दलों के सदस्यों के दलों के कैप्टन को फ्लैग देते हुए अभियान पूर्ण करने की शुभकामनाएं दी। दोनों दलों में 12-12 सदस्य है तथा दल आज देहरादून से उत्तरकाशी तक जांएगे।
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन का मुख्य उद्देश्य राज्य में साहसिक खेलों को बढावा देना है। इस प्रकार के आयोजनों से साहसिक पर्यटन को बढावा मिलेगा तथा स्थानीय निवासियों को स्वरोजगार के अवसर भी प्रदान होंगे। कहा कि गांसे (गौरी) एवं औली को विशेष रूप से विकसित किया जा रहा है ताकि यह पर्यटन स्थल सम्पूर्ण एशिया को अपनी ओर आकर्षिक करें। उन्होंने कहा कि राज्य में साहसिक पर्यटन हेतु पर्याप्त स्थान है इनको विकसित करते हुए साहसिक पर्यटन को बढावा देने की योजना पर कार्य किया जा रहा है। कहा कि नालंग-जादुुंग क्षेत्र को सरकार द्वारा पर्यटन हेतु खोला जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्लाईमेंटाइजेशन को ध्यान में रखकर यात्रा करवाई जाए इसके लिए यात्रा को रेगूलेट करना जरूरी है। इस अवसर पर आईएमएफ की अध्यक्ष श्रीमती हर्षवंती बिष्ट, सचिव पर्यटन सचिन कुर्वे, प्रधानाध्यापक आईएमएफ अंशुमान भदोरिया, कार्यकारी अधिकारी कर्नल अविनाश पुण्डीर आदि उपस्थित रहे।

Related posts

सिलक्यारा रेस्क्यू ऑपरेशन :अंतराष्ट्रीय विशेषज्ञ भी काम शुरू करने से पहले बाबा बौखनाग के आगे हुए नतमस्तक

Jp Bahuguna

उत्तराखंड क्रांति दल की फैक्ट फाइंडिग कमेटी 24 को जाएगी चमोली जनपद के हेलंग

admin

उत्तरकाशी:जिलाधिकारी ने किया स्वच्छता अभियान के तहत कूड़ा पृथकीकरण पखवाड़े का शुभारंभ

admin

You cannot copy content of this page