Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव बड़ी खबर राजनीति राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी :नौगांव में हुआ नव निर्मित नगर पंचायत कार्यालय व डंपिंग ग्राउंड का उद्घाटन

 

सुनील थपलियाल /जयप्रकाश बहुगुणा
नौगांव /उत्तरकाशी

उत्तरकाशी जनपद की नगर पंचायत नौगांव में पुर्व पुरोला विधायक राजकुमार तथा नगर पंचायत अध्यक्ष नौगांव शशीमोहन सिंह राणा ने आज रविवार को ब्लाक मुख्यालय के समीप एक करोड़ नौ लाख रूपये की लागत से बने नव निर्मित नगर पंचायत के नये कार्यालय व यमुना नदी तट पर बने दो करोड़ सत्तावन लाख इकसठ हजार से (डंपिंग ग्राउंड) ठोस अपशिष्ट प्रबंधन परियोजना का उद्घाटन किया। इस मौके पर मुख्य अतिथियों को नगर पंचायत की ओर से स्मृति चिन्ह के साथ सम्मानित किया गया ।
मुख्य अतिथि बतौर कार्यक्रम में शामिल पुर्व पुरोला विधायक राजकुमार ने कहा कि जन कल्याणकारी योजनाओं के लिए सरकार संषर्घशील है । तथा हर क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं !
नगर पंचायत अध्यक्ष शशीमोहन सिंह राणा ने बताया कि 2018 से अभी तक नगर पंचायत कार्यालय ब्लाक परिसर के दो भवन में संचालित हो रहा था । उनके अथक प्रयासों से बने भवन से आम जन सहित विभागीय कर्मचारियों को इससे सुविधा उपलब्ध होगी। राणा ने बताया कि यहां निर्मित डम्पिंग ग्राउंड गढ़वाल का चौथा तथा जनपद का सबसे बड़ा डंपिंग ग्राउंड है । कहा कि दो साल कोविड में बीत जाने के बाद उनके तीन साल के विकास कार्यों में स्ट्रीट लाइट, अस्सी फीसदी रास्ते पुर्ण, नालीयों का निर्माण, पेयजलापूर्ति आदि कार्य किये गये ।नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि जल्द ही नगर पंचायत में पार्किंग निर्माण भी शुरू होने वाला है ।
इस मौके पर अति विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र राणा, विशिष्ट अतिथि अनुपमा रावत नगरपालिका अध्यक्ष बड़कोट, मंडल अध्यक्ष संदीप असवाल, ज़िप सदस्य दलवीर चंद, पुर्व जिपं अध्यक्ष सकल रावत व नारायण सिंह चौहान, श्याम डोभाल, अधिशासी अधिकारी कुलदीप चौहान, सभासद विजयपाल सिंह रावत, गजेन्द्र नौटियाल, सीमा परमार, चमनी देवी, श्याम लाल, कामनी देवी, जगदीश असवाल, श्याम सिंह राणा, समेत कई लोग मौजूद थे ।

Related posts

उत्तरकाशी :गुमशुदा युवक को 20 घंटे के अंतर्गत बरामद कर पुलिस ने किया परिजनो के सुपुर्द

Jp Bahuguna

बड़ी खबर:उत्तराखंड शासन ने बदले तीन जिलों के डीएम, दो आईपीएस के भी हुए तबादले

admin

त्यूणी महाविद्यालय में हुआ “हरित परिसर-स्वच्छ परिसर” पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

admin

You cannot copy content of this page