Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी देश विदेश बड़ी खबर राजनीति राज्य उत्तराखंड

नगर पालिका बड़कोट में बनी अमृतवाटिका,सातों वार्ड की मिट्टी का बना अमृत कलश, पढ़े पूरी खबर

बड़कोट
मेरी माटी मेरा देश आभियान के अन्तर्गत श्रीमती अनुपमा रावत अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बड़कोट द्वारा सभासदो एवं समस्त कर्मचारीयों , नगर के सामाजिक कार्यकार्ताओ को पंचप्रण प्रतिज्ञा दिलाई गई,सभी वार्ड सदस्यों ,कर्मचारीयों एवं स्वतंत्रता सेनानी के आश्रीत द्वारा अपने अपने वार्डों से मिट्टी लाकर पालिका  में एकत्रित करते हुए एक अमृत कलश तैयार किया गया जिसमें सभी के द्वारा मिट्टी डाली गई।
इससे पूर्व  राष्ट्रीय ध्वज  के साथ राष्ट्रगान गाया गया  कार्यक्रम में माटी को नमन वीरो का वदंन के साथ तिलाड़ी शहीद स्थल की मिट्टी भी लाई गई, निकाय के   सेनेट्री इस्पेक्टर जयानंद ने बताया कि निकाय के वार्ड 6 में वसुधा वदंन के अन्तर्गत एक अमृत वाटिका का निर्माण करते हुए स्थानीय प्रजाति के 75 पौधो का वृक्षारोपण किया गया इसमें प्रमुख रीठा, बुरांस,बांज,भीमल,दालचीनी,बेलपत्री,गुरयाल,किमू,शहतूत आदि प्रमुख प्रजाति के पौधेरोपे गये ,इस कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष श्रीमती अनुपमा रावत ,वार्ड सभासद हरदेव रावत,त्रेपन असवाल,मुकेश टम्टा, सामाजिक कार्यकर्ता  जयेन्द्र रावत, राजेन्द्र रावत,निकाय  जे ई कुलदीप राणा,अर्जुन रावत ,ममलेश रावत,विपिन रावत,दीपक डोभाल,विनोद रावत,नरेश कुमार,अशोक,सुन्दरलाल,निर्मल रावत,हरदेव नेगी,प्रदीप,गुलशन,अरविन्द रावत,बलवन्त,आदि सभी कर्मचारी मौजूद रहे।
टीम यमुनोत्री Express

Related posts

उत्तरकाशी ब्रेकिंग:टेम्पो वाहन दुर्घटना में एक की मौत, चार घायल

admin

उत्तरकाशी :वनकर्मियों की छापेमारी में 19 नग अवैध देवदार लकड़ी  के बरामद, आरोपी फऱार, मुकदमा दर्ज

Jp Bahuguna

बड़ी खबर :मोदी के पिथौरागढ दौरे के लिए भाजपा ने बनाये कार्यक्रम प्रभारी और संयोजक

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page