Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव धर्म बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी :स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मृति महोत्सव में क्षेत्र की प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित

 

जयप्रकाश बहुगुणा
बड़कोट/उत्तरकाशी

अनमोल ग्राम स्वराज संस्थान के तत्वधान में सरनौल रेणुका मंदिर प्रांगण में स्व तारा दत्त सेमवाल स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मृति महोत्सव 2023 का आयोजन किया गया । सम्मान समारोह में यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल द्वारा क्षेत्र की प्रतिभाओं को स्व तारा दत्त सेमवाल स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया। साथ ही इस मौके पर ग्राम सभा सरनौल के अंतर्गत रेणुका देवी मंदिर प्रांगण में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन भी किया गया।
नौगांव ब्लॉक के अंतर्गत सुदूरवर्ती सरनौल गांव में आयोजित स्व तारा दत्त सेमवाल स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मृति महोत्सव में प्रसिद्ध कथा वक्ता शिव प्रसाद नौटियाल शास्त्री को स्व तारा दत्त सेमवाल स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मृति सम्मान 2023 से सम्मानित किया गया। उन्हें यह समान संस्कृति, संस्कृत एवं सनातन संस्कृति के संरक्षण एवं सम्बर्धन के लिए दिया गया। वे अब तक 500 से भी अधिक कथाएं कर चुके हैं और आज भी उनकी कथाओं का शिलशिला जारी है। कथाओं के माध्यम से नशा मुक्ति, मानव को मर्यादापूर्ण जीवन जीने, महिला सम्मान एवं अपनी धर्म संस्कृति के संरक्षण पर जोर देते आ रहे हैं। साथ ही संगीतज्ञ रामस्वरूप थापलियाल को भी लोक देवी-देवताओं के भजन अपनी मातृ भाषा में बनाने तथा उनके प्रचार प्रसार हेतु विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया गया। वहीं बहुद्देश्यीय शिविर में कृषि विभाग, उद्यान विभाग, स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग एवं स्वयं सहायता समूह सहित विभिन्न विभागों ने अपने स्टाल लगाकर ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी । सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत लोक गायक अनिल बेसारी द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस मौके पर ग्राम स्वराज संस्थान के सचिव राजेंद्र सेमवाल शास्त्री, विजय सिंह रावत, जगमोहन सिंह राणा, अरविंद सिंह, रणवीर सिंह, शक्ति प्रसाद सेमवाल, बलेन्द्र चौहान, बलबीर सिंह राणा, विजेंद्र सिंह राणा, अष्टम सिंह चौहान,विपिन थापलिया, अनिल लोहनी आदि उपस्थित रहे

Related posts

दुखद:अलग -अलग हादसों में बैंक कर्मी व महिला की मौत

admin

हिमालयी राज्य आपदाओं की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील हैं:-पुष्कर सिंह धामी

admin

Big ब्रेकिंग …उत्तरकाशी और बड़कोट में भूकंप के झटके ..पढ़े खबर….….

admin

You cannot copy content of this page