Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी धर्म राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी :हिन्दू संघठनों की कल  होने वाली बाइक रैली स्थगित, महापंचायत पर सस्पेंस बरकरार

जयप्रकाश बहुगुणा
बड़कोट/उत्तरकाशी

हिन्दू संगठन द्वारा महापंचायत के आह्वान के बाद बड़कोट पुलिस प्रशासन के धड़कने बढ़ी हुई है। कल  रविवार को आयोजित होने वाली बाईक रैली को प्रशासन व हिन्दू कार्यकर्ताओ के बीच बैठक कर स्थगित किया गया जबकि 25 की महापंचायत में सस्पेंस अभी बरकरार बना हुआ है। जबकि उपजिलाधिकारी जितेंद्र कुमार ने हाईकोर्ट के निर्देशों का अनुपालन किये जाने की बात की है।
विदित रहे कि यमुना घाटी हिन्दू जागृति संगठन के आह्वान पर 25 जून को महापंचायत और 18 जून को बाईक रैली की घोषणा के बाद स्थानीय प्रशासन व पुलिस की धड़कने बढ़ी हुई है शनिवार को प्रशासन ने हिन्दू संगठनों के बीच सौहार्दपूर्ण वार्ता किये जाने का प्रयास किया जिसमें पहले हिन्दू संगठन के पदाधिकारी हिंदुओ के जागरूकता को लेकर 18 जून रविवार को बड़कोट से नैनबाग तक बाईक रैली निकालने पर अड़े रहे उसके बाद उपजिलाधिकारी जितेंद कुमार और पुलिस क्षेत्रीय अधिकारी सुरेन्द्र सिंह भंडारी के समझाने के बाद बाइक रैली स्थगित की गई जबकि 25 जून को आयोजित होने वाली महापंचायत पर आम सहमति नही बनी पाई। हिन्दू Nजागृति संगठन के अध्यक्ष संत केशवगिरी महाराज ने कहा कि लव जिहाद और लैंड जिहाद जैसे आपराधिक गतिविधियों को होने नही दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि 10 वर्षों में इनकी जनसँख्या में भारी वृध्दि हुई है आखिर क्यों। इसमें सरकार को नियंत्रण करना होगा। उन्होंने कहा कि हिंदुओं की बैठकों को रोका जा रहा है जो सरासर गलत है। सनातन व हिंदुओ को बचाने के लिए हर स्तर पर जाने को तैयार है।
उपजिलाधिकारी जितेंद कुमार व सी ओ सुरेन्द्र भंडारी ने बताया कि बाहरी व्यक्ति को बिना सत्यापन के रहने नही दिया जायेगा। फेरी व कबाड़ियों की गहनता से जांच की जायेगी। उन्होंने बताया कि नाई व मटन की दुकानों पर चैकिंग अभियान चलेगा। अगर कोई बिना अनुमति के संचालित हो रहे होंगे तो उनके खिलाप कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।
इस मौके पर हिन्दू जागृति मंच के अध्यक्ष संत केशवगिरी महाराज, होटल एशोसिएशन के अध्यक्ष सोबन सिंह राणा, नगर व्यापार मंडल महामन्त्री धनवीर रावत , तरवीन सिंह राणा, उपेन्द्र सिंह, गुरुदेव , उपजिलाधिकारी जितेंद कुमार, सीओ सुरेन्द्र भंडारी, चौकी इंचार्ज रणवीर सिंह चौहान आदि मौजूद थे।

Related posts

लाखों की ठगी करने वाला नाइजीरियन जालसाज दिल्ली से पुरोला पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Arvind Thapliyal

कर्मचारी दो सप्ताह से हड़ताल पर डटे , स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराई….

admin

बाल शिक्षा सदन में दसवीं के छात्र-छात्राओं को दी विदाई और दी शुभकामनाएं… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page