Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

बदली बदली नजर आयेगी यमुनोत्री धाम की यात्रा ,पोस्टर,बैनर में रहेगा बड़ा सन्देश,पढ़े पूरी खबर……

बड़कोट ।
यमुनोत्री धाम के रास्ते मे तीर्थयात्रियों को खूबसूरत कुदरती नजारों के साथ पोस्टर्स, स्लोगन,यात्रा के दौरान जरूरी सामाग्री के बैनर नजर आएंगे।यह जानकारी यमुनोत्री मन्दिर समिति के अध्यक्ष उपजिलाधिकारी जितेंद कुमार ने दी।
उन्होंने बताया कि यमुनोत्री धाम की दुर्गम चढ़ाई तीर्थयात्रियों को सुगम नजर आये उसके लिये जगह जगह बैनर,पोस्टर, माँ यमुना के श्लोक, यात्रा आगमन पर स्वागत, 5 किमी के पैदल मार्ग पर भजन कीर्तन की ध्वनि में स्पीगर लगे मिलेंगे।
उन्होंने बताया कि यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए श्रद्धालु ताजिंदगी अपनी इस यात्रा को याद रखें उसका स्थानीय स्तर पर इंतजाम किये जाने का प्रयास किया गया है।
उन्होंने बताया कि दोबाटा से यमुनोत्री धाम तक पॉलोथीन और प्लॉस्टिक पर पूणतः प्रतिबंध रहेगा। जो व्यापारी व यात्री प्लॉस्टिक व पॉलोथीन का प्रयोग करता हुआ पाया गया तो उसके खिलाप कानूनी कार्यवाही की जायेगी।
उपजिलाधिकारी श्री जितेंद ने बताया कि यमुनोत्री धाम क्षेत्र में भारी मात्रा में कचरा छोड़ दिया जा रहा है। इस साल प्लॉस्टिक की बोतलों पर क्यू. आर.कॉर्ड लगे बोतलों व नमकीन,चिपस पर भी क्यू. आर.कॉर्ड लगे होने के बाद ले जाने की अनुमति रहेगी। अगर कोई विक्रेता बिना कॉर्ड के बेचता हुआ पाया गया तो उसके खिलाप चालानी कार्यवाही के साथ कानूनी कार्यवाही अमल में लायी जाएगी।उन्होंने बताया कि डामटा से लेकर यमुनोत्री तक शौचालय स्नान गृह की व्यवस्था करवाई गयी है।
उन्होंने बताया कि यात्रा से जुड़े सभी विभागों को 20 अप्रैल तक सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए गए हैं ।इस बार यात्रा से पहले राजस्व विभाग के उपनिरीक्षक व संग्रह अमीन की ड्यूटी भी मॉनिटरिंग के लिए लगाई गई है।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत पंहुचे उत्तरकाशी बालिका इंटर कॉलेज, चिन्यालीसौड़ में आयोजित छात्र-शिक्षक सम्मान समारोह एवं शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी में किया प्रतिभाग…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

हादसा।पौन्टी गांव में गौशाला में लगी आग, गौशाला जलकर हुई राख… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

प्रधानमंत्री कार्यालय में उप सचिव मंगेश घिल्डियाल पहुंचे बद्रीनाथ धाम, विकास कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण

admin

You cannot copy content of this page