Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी क्राइम बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी ब्रेकिंग:पत्थर व मलवे की चपेट में आने से एक की मौत, दो लोग घायल

 

 

जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

 

 

 

यहाँ पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से सड़क निर्माण के कार्य में लगे एक ब्यक्ति की मौत हो गई व दो अन्य घायल हो गए हैं।जिला आपदा प्रबंधन केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज रात को पुराना धरासू थाना से कुछ दूर आगे मरगांव जाने वाले रोड के पास ऑल वेदर प्रोजेक्ट के अंतर्गत कटिंग का कार्य चल रहा था । जहां पर एक पोकलैंड मशीन द्वारा सड़क के ऊपर रैम बनाकर कटिंग का कार्य किया जा रहा था । तथा एक मशीन द्वारा कटिंग से निकला मलवा डंपर संख्या UK- 09CA- 0917 मैं लोड किया जा रहा था। समय लगभग 10:30 बजे रात्रि को अचानक ऊपर से मलवा वह बड़े-बड़े बोल्डर से दो पोकलैंड मशीन व एक डंपर के ऊपर मलवा गिर गए ऊपर से मलवा आने से सड़क पर खड़े डंपर चालक व ठेकेदार मलबे में दब गए तथा साइड इंचार्ज के पत्थर लगने के कारण सड़क से नीचे खाई में गिर गया। धरासू पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर जाकर एसडीआरएफ वह साइड पर मौजूद मजदूरों की सहायता से मलबे में दबे हुए व्यक्तियों को निकाला गया। वह खाई में गिरे व्यक्ति को रेस्क्यू कर सड़क तक लाया गया। जिनको 108 की मदद से CHC चिन्यालीसौड़ लाया गया। सीएचसी चिन्यालीसौड़ में (साइड इंचार्ज) को चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित किया गया। तथा 2 अन्य ठेकेदार व डंपर चालक घायल व्यक्तियों उपरोक्त का सीएचसी चिन्यालीसौड़ में उपचार चल रहा है। मृतक के शव को मोर्चरी में दाखिल किया गया है।
*मृतक का विवरण-*
*1*- श्री सिकंदर पुत्र श्री मेहताब सिंह, उम्र 28 वर्ष, निवासी- मुजफ्फरपुर, बिहार। (साइड इंचार्ज)
*घायल का विवरण-*
*1*- श्री संजय चौधरी पुत्र श्री शीशपाल, उम्र 44 वर्ष, निवासी-नियाजपुर, जिला हापुड, उत्तर-प्रदेश। (ठेकेदार)
*2*- श्री महेश नेगी पुत्र श्री लक्ष्मीचंद, उम्र 42 वर्ष, निवासी- ग्राम झाला, थाना हर्षिल, जिला उत्तरकाशी। (डंपर चालक)
Deoc uki

Related posts

नौगांव बीडीसी की बैठक में उठे सड़क बिजली पानी सड़क के मुद्दे डीएम का समाधान का आश्वासन… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

बड़कोट बाल शिक्षा सदन 10वें के छात्र/ छात्राओं का भव्य विदाई समारोह।

Arvind Thapliyal

राज्य में फिलाल लॉक डाउन नही, कोविड नियमों का अनुपालन , कैबिनेट के फैसले जानने के लिए लिंक को किल्क करें।

admin

You cannot copy content of this page