Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी राजनीति राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी:नकल विरोधी कानून लागू करने पर भाजपा युवा मोर्चा ने बड़कोट में निकाली धन्यवाद बाइक रैली

 

जयप्रकाश बहुगुणा
बड़कोट/उत्तरकाशी

 

उत्तराखंड में देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू करने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को धन्यवाद देने के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा बड़कोट मंडल और कालिंदी मंडल ने आज यहां मुख्य बाजार में बाइक रैली निकाल कर धन्यवाद ज्ञापित किया। युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष नीरज चौहान ने कहा कि ये देश का ऐसा कानून है जिससे नकल माफियाओं को नकल करना ,पेपर लीक जैसे घटना करने की हिम्मत नही होगी। इस मॉडल को अब गुजरात सरकार ने भी लागू किया है।कार्यक्रम में कालिंदी मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश रावत ,महामंत्री रामप्रकाश जुडियाल ,कालिंदी युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रदीप मसेटा , बड़कोट मंडल महामंत्री प्रवीन रावत,अमित रावत, यसपाल पंवार अजय रावत ,दीपेंद्र रावत, हरदीप चौहान ,दीपू बसराली, गौरव राणा , कविन चौहान,आशीष चौहान आदि मौजूद रहे ।

Related posts

होटल में मिला युवक का शव पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा

admin

विशेष दिव्यांग शिविर में निर्गत किये गए 35 दिव्यांगों को प्रमाणपत्र, हर बुधवार को लगता है दिव्यांगों के लिए शिविर

admin

वरिष्ठ नेताओं को साथ लेकर चलना बड़ी चुनौती, मेंढकों को तोलने में सफल हो पायेंगे धामी?

admin

You cannot copy content of this page