Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
धर्म

धर्मांतरण पर कड़ा कानून बनाये जाने पर संत समाज की ओर से मुख्यमंत्री का जताया आभार

देहरादून

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से रविवार को सायं मुख्यमंत्री आवास में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं श्री निरंजनी पंचायती अखाड़े के सचिव महंत श्री रविंद्र पुरी महाराज एवं श्री निरंजनी पंचायती अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने भेंट की। उन्होंने प्रदेश में धर्मांतरण पर कड़ा कानून बनाये जाने पर संत समाज की ओर से मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि में धर्मांतरण पर रोक के लिये प्रभावी व्यवस्था की जानी समय की आवश्यकता थी। उन्होंने कहा कि इसका पूरे देश में अच्छा संदेश भी जायेगा। मुख्यमंत्री ने संत समाज से प्रदेश के विकास के लिये अपना आशीर्वाद देने की भी अपेक्षा की।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

उत्तरकाशी :नंद घर आनंद भये जय कन्हैया लाल की भजन पर झूमे श्रोतागण, श्रीमद्भागवत  कथा में बड़े धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्म महोत्सव

Jp Bahuguna

उत्तरकाशी उपराष्ट्रपति ने सपत्नीक किये गंगोत्री धाम के दर्शन,  मंदिर एवं गंगा तट पर पूजा अर्चना कर राष्ट्र के उत्थान एवं लोक कल्याण की कामना की

Jp Bahuguna

विधायक व डीएम की उपस्थिति में आयोजित बहुद्देशीय शिविर में दर्ज हुई 112 शिकायतें,अधिकांश का हुआ निस्तारण

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page