Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव राज्य उत्तराखंड शिक्षा

उत्तरकाशी:बड़कोट में पुलिस परिवार की महिलाओं को उपवा के तहत दिया गया मोमबत्ती, रिंगाल की टोकरी एवं मशरूम उत्पादन का एक दिवसीय प्रशिक्षण

 

जयप्रकाश बहुगुणा
बड़कोट/उत्तरकाशी

पुलिस परिवार की बड़कोट में निवासरत महिलाओं को  विभिन्न उत्पादों का एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया।डॉ0 अलकनन्दा अशोक अध्यक्षा उपवा उत्तराखण्ड पुलिस वाइव्स वेलफ़ेयर एसोसियेशन के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड राज्य के प्रत्येक जनपद मे उपवा के तत्वाधान में पुलिस परिवार की महिलाओ द्वारा आत्मनिर्भरता की ओर कार्य किया जा रहा है । इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के दिशा निर्देशन में सर्किल बड़कोट मे भी पुलिस परिवार की महिलाओं को उपवा के अन्तर्गत जोडते हुए पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट सुरेन्द्र सिंह भंडारी द्वारा थाना बड़कोट के पुलिस परिवार की महिलाओं को स्थानीय प्रशिक्षक से मोमबत्ती बनाने, रिंगाल की टोकरी बनाने एवं मशरूम उत्पादक कृषक से मशरूम उगाने का एक -एक दिवसीय प्रशिक्षण दिलवाया गया।

Related posts

गनखौल घाटी में सड़क की मांग को लेकर संघर्ष समिति का हुआ गठन और मांग नहीं मानने पर होगा बड़ा आंदोलन।

Arvind Thapliyal

यमुनोत्री मोटर मार्ग बड़े वाहनों के लिए खुला,एनएच 94 को बधाई…

admin

नौगांव में वन निगम का बिक्री डिपो खोलने की मांग, यमुनाघाटी को मिलेगा लाभ: विजय बधानी

You cannot copy content of this page