जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी
जनपद की थाना मोरी व मनेरी पुलिस द्वारा छात्र-छात्राओं के मध्य जाकर जन जागरूकता अभियान चलाया गया।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद के कप्तान अर्पण यदुवंशी द्वारा जनपद में युवाओं को नशे से बचाने, साइबर अपराध, महिला अपराध, यातायात नियम एवं उत्तराखण्ड पुलिस एप की उपयोगिता के प्रति आमजन एवं छात्र/छात्राओं को जागरुक करने के उद्देश्य से लगातार जनजागरुकता अभियान पर जोर दिया हुआ है, उनके द्वारा सभी क्षेत्राधिकारियों प्रभारी निरीक्षक एवं थानाध्यक्ष को अपने-अपने थाना क्षेत्र में नियमित ड्यूटी के साथ-साथ हर दिन आमजन एवं स्कूल/कॉलेजों में छात्र/छात्राओं के मध्य जाकर उन्हें जागरुक करने के निर्देश दिये हुये हैं, एस0पी0 उत्तरकाशी के निर्देशन मे जनपद की पुलिस हर रोज जनजागरुकता अभियान चलाकर आमजन एवं छात्र/छात्राओं को जागरुक कर रही है।
आज मोरी पुलिस टीम द्वारा जनपद के दूरस्थ क्षेत्र रा0 इ0 कॉ0 आराकोट एवं कोतवाली मनेरी पुलिस द्वारा रा0इ0कॉ0 गौरशाली में जनजागरुकता शिविर का आयोजन कर छात्र/छात्राओं को नशा, साइबर, ट्रैफिक नियम, महिला अपराध के बारे में जानकारी देकर जागरुक किया गया साथ ही पुलिस द्वारा छात्र/छात्राओं को “उत्तराखण्ड पुलिस एप” की उपयोगिता के बारे में विस्तार से बताया गया एवं एप में उपलब्ध महिला सुरक्षा हेतु फीचर “गौरा शक्ति” की खूबियों से भी रुबरु करवाया गया। सभी से एप को इंस्टॉल कर सेल्फ रजिस्ट्रेशन करने की अपील की गई।

