Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
एक्सक्लूसिव देहरादून राज्य उत्तराखंड शिक्षा स्वास्थ्य

विश्व एड्स दिवस पर एनएसएस के स्वयं सेवियों ने चकराता में निकाली जनजागरण रैली

 

यमुनोत्री express ब्यूरो
चकराता/देहरादून। 

श्री गुलाब सिंह राजकीय महाविद्यालय चकराता में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में विश्व एड्स दिवस के मौके पर जनजागरण रैली निकाली गई। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डा.सुमेर चंद के नेतृत्व में आयोजित रैली के माध्यम से स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर से पुरोड़ी बाजार तक जनजागरण किया। हाथों में तख्तियां लिए विद्यार्थी नारे लगा रहे थे- ‘जानलेवा बीमारी एड्स है,बचाव ही श्रेष्ठ है।’, ‘जन-जन को जगाना है,एड्स को मिटाना है।’ एवं ‘से नो टू एचआईवी एड्स।’ कार्यक्रम अधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि एड्स एक लाइलाज बीमारी है और सावधानी व जानकारी ही इसका बचाव है। समाज में एड्स के प्रति जागरूकता लाने के लिए स्वयंसेवी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य डा.नरेश चौहान, डा.जितेंद्र दिवाकर,डा.आराधना भंडारी, डा.जयश्री थपलियाल,डा.पवन भट्ट व डा.पूजा रावत सहित अनेक विद्यार्थी मौजूद रहे।

Related posts

उत्तरकाशी पुलिस ने पालाग्रस्त क्षेत्रों में लगाई साईन बोर्ड।

Arvind Thapliyal

विधायक की उपस्थिति में अधिकारियों के लिखित आश्वासन से मदन लाल का अनशन समाप्त।

admin

उत्तरकाशी:त्योहारों के मध्यनजर पुलिस ने चलाया चैकिंग अभियान,यातायात नियमों का उलंघन करने वालों के किए चालान

admin

You cannot copy content of this page