Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव धर्म राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी:छह माह के लिए बंद हुए यमुनोत्री धाम के कपाट, शीतकाल में खरसाली (खुशिमठ)में होंगे यमुना जी के दर्शन

 

जयप्रकाश बहुगुणा
बड़कोट/ उत्तरकाशी

 

आज भैयादूज के पावन पर्व पर अभिजीत मुहर्त में 12:09 बजे पर 3135 मीटर ऊंचाई पर स्थित विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के कपाट विधि-विधान से श्रद्धालुओं के लिए बन्द कर दिए गए।यमुनोत्री धाम में इस अवसर पर सैकड़ो श्रद्धालु मौजूद रहे।इससे पहले प्रातः आठ बजकर तीस मिनट पर खरसाली से शनिदेव की डोली सैकडों श्रद्धालुओं के साथ अपनी बहन को लेने के लिए रवाना हुई
अब सभी श्रद्धालु अब छह माह तक माँ यमुना जी के दर्शन खरसाली (खुशीमठ) गाँव में कर सकेंगे।
माँ यमुना की डोली ने अपने भक्तों के साथ शीतकाल प्रवास के लिए यमुनोत्री धाम से 12:33 मिनट पर अपने मायके खरसाली (खुशीमठ) के लिए प्रस्थान किया।इस अवसर पर तहसीलदार शीशपाल असवाल, पुलिस क्षेत्राधिकारी सुरेंद्र सिंह भंडारी, प्रभारी निरीक्षक बड़कोट गजेंद्र बहुगुणा, यमुनोत्री मन्दिर समिति के सुरेश उनियाल, पुरोशतम उनियाल, कृतेश्वर, होटल एशोसिएशन के सोबन राणा, महावीर पंवार सहित सैकडों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related posts

जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का प्रशिक्षु आएफएस दृढ़ता से करें सामना:सतपाल महाराज

admin

समाज की प्रगति के लिए संगठित होना जरूरी : प्रो. नवानी

Team Yamunotri Express

आई एफ डब्ल्यू जे संगठन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सुनिल थपलियाल का जिला पत्रकार संघ ने किया जोरदार स्वागत… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page