Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
खेल देहरादून बड़ी खबर राजनीति राज्य उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने किया 36 वें नेशनल गेम्स के मेडल विजेता एथलेटिक्स को सम्मानित

 

यमुनोत्री express ब्यूरो
देहरादून

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित कैम्प कार्यालय में गुजरात में आयोजित 36वें नेशनल गेम्स के एथलेटिक्स प्रतिस्पर्धा में मेडल प्राप्त करने वाले एथलेटिक्स एवं उनके प्रशिक्षकों को सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गुजरात में आयोजित हुए 36 वें नेशनल गेम्स में राज्य के सभी खिलाड़ियों ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश का मान बढ़ाया है। उन्होंने पदक विजेता खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिये खेलों एवं खिलाड़ियों के व्यापक हित में नई खेल नीति के साथ ही अनेक कल्याणकारी कदम उठाये गये हैं।

इस अवसर पर उत्तराखंड एथलेटिक्स के अध्यक्ष व उत्तरांचल ओलंपिक एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप शर्मा, उत्तराखंड एथलेटिक्स के सचिव, के.जे.एस.कलसी, कोषाध्यक्ष एम सी शाह, सूरज सिंह पंवार सिल्वर मेडलिस्ट, कुमारी मानसी नेगी सिल्वर मेडलिस्ट, कुमारी रेशमा पटेल ब्रोंज मेडलिस्ट, तथा उनके प्रशिक्षक अनूप बिष्ट देवभूमि द्रोणाचार्य अवार्डी तथा लोकेश कुमार एथलेटिक्स कोच, स्पोर्ट्स कॉलेज उपस्थित थे।

Related posts

आस्था।रूद्रेश्वर महादेव कंडाऊ मंदिर गृभगृह में विराजमान हुये विराजमान,सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दर्शन कर सुख शांति समृद्धि की मांगीं मन्नत….. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

दून अस्पताल में ओपीडी सेवा आज से शुरू

admin

सेवा संकल्प अभियान के तहत चिन्यालीसौड़ में लगा बहुउद्देशीय एवं स्वास्थ्य शिविर,जिला प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने किया प्रतिभाग, एक ही स्थान पर लोगों को मिली स्वास्थ्य एवं विभिन्न विभागों की सेवाएं,विभिन्न विभागों के लाभार्थियों को वितरित किए सहयता राशि के चेक…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page