Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी राज्य उत्तराखंड स्वास्थ्य हस्तक्षेप

उत्तरकाशी:स्वच्छता के प्रति जागरूकता व ठोस अपशिष्ट प्रबंधन सुदृढ़ बनाए जाने को लेकर जिलाधिकारी ने ली नोडल अधिकारियों की बैठक

 

 

जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

 

स्वच्छता के प्रति जागरूकता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को सुदृढ़ बनाए जाने को लेकर जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने वार्डवार तैनात नोडल अधिकारियों की बैठक लेते हुए जरूरी दिशा निर्देश दिए। एनआईसी कक्ष में बैठक लेते हुए जिलाधिकारी ने नगर पालिका एवं नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर वार्ड में स्थानीयजनों की छोटी-छोटी समिति बनाकर जैविक और अजैविक कूड़ा सैगरिकेशन को लेकर जागरूक किया जाय। समिति में कालेज के छात्राओं,नेहरू युवा केन्द्र के वॉलिंटियर को भी शामिल किया जाय। जिलाधिकारी ने नगर पालिका के हर वार्ड में सैगरिकेशन अभियान की मुहिम को लेकर किए जा रहे कार्यों की हर सप्ताह रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश नोडल अधिकारियों को दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि गिला कूड़ा निस्तारण के लिए नगर पालिका क्षेत्रांर्गत बर्मी कम्पोस्ट पिट और बढ़ाए जाय। ताकि गिला कूड़ा निस्तारण की प्रक्रिया और सरल हो सकें। बर्मी कम्पोस्ट पिट में तैयार हो रही खाद को कृषि और उद्यान विभागों की नर्सरियों के उपयोग में लाने को कहा। जिलाधिकारी ने नगर पालिक क्षेत्रांर्गत बनाए गए बर्मी कम्पोस्ट पिट में गिला कूड़ा निस्तारण की प्रक्रियाओं को देखने के लिए मुख्य कृषि अधिकारी एवं मुख्य उद्यान अधिकारी को निर्देश दिए। साथ ही विभिन्न सरकारी कार्यालयों में भी बनाएं गए वर्मी कम्पोस्ट पिट का प्रमाण पत्र सम्बंधित कार्यालयाध्यक्ष को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने सभी नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया कि कूड़ा निस्तारण के लिए हर वार्ड के गली मोहल्लों के लोगों को गिला और सूखा कूड़ा को अलग-अलग कर पर्यावरण मित्रों को देने के लिए प्रेरित किया जाय। साथ ही जो गली, मोहल्ला अथवा भवन स्वामी गीले कूड़े का वर्मी कम्पोस्ट के माध्यम से निस्तारण कर रहें है उन्हें नगर पालिका स्टार रेटिंग देकर प्रोत्साहित करें।
बैठक में जिला विकास अधिकारी केके पंत,मुख्य कृषि अधिकारी जेपी तिवारी, मुख्य उद्यान अधिकारी डॉ रजनीश सिंह, मुख्य शिक्षा अधिकारी जे.एन काला,जिला पूर्ति अधिकारी संतोष भट्ट,इंस्पेक्टर कुसुमलता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

आगजनी।आवासीय मकान मे लगी आग, बाल-बाल बची पांच जाने और लाखों का नुकसान आर्थिक सहायता की उठी मांग.. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

धरती का बढ़ रहा बुखार, इलाज अब भी अधूरा,पढ़े पूरी रिपोर्ट

Team Yamunotri Express

कांग्रेस का मुख्यमंत्री कैसा हो, प्रीतम सिंह जैसा हो के नारों से गुजायमान हुआ क्षेत्र…..

admin

You cannot copy content of this page