Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
देहरादून राजनीति राज्य उत्तराखंड शिक्षा स्वास्थ्य

उत्तराखंड को 2025 तक देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में लाने के लिए राज्य सरकार कृत संकल्पित:-धामी

 

यमुनोत्री express ब्यूरो
देहरादून

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड को 2025 तक हर क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में लाने के लिए राज्य सरकार कृत संकल्पित है। मुख्यमंत्री ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर कहा जन भावनाओं के अनुरूप प्रदेश के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार प्रयास कर रही है। उत्तराखंड की जनता से किए वायदों को पूरा करने की दिशा में तेजी से प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में केंद्र सरकार से देवभूमि उत्तराखंड के विकास के लिए पूरा सहयोग मिल रहा है, इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर प्रदेश की जनता के आशीर्वाद के लिए आभार व्यक्त व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की देवतुल्य जनता के सहयोग से राज्य को हर क्षेत्र में अग्रणी बनाया जायेगा। राज्य सरकार विकल्प रहित संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है।

इस अवसर पर मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक खजानदास, संगठन मंत्री अजेय कुमार, पार्टी पदाधिकारी एवं गणमान्य उपस्थित थे।

Related posts

उत्तरकाशी :आंगनबाड़ी केंद्रों के भवन निर्माण की औपचारिकताएं नियमानुसार समय से पूर्ण कर ली जाय :सीडीओ

Jp Bahuguna

पी जी कालेज कर्णप्रयाग अर्थशास्त्र विभाग मे “मोनिका एंव विजय पाल चुने गये मिस एंव मिस्टर फ्रेशर्स “…. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

दर्दनाक सड़क हादसा , दो सग्गे भाई सहित 3 की मौत,पढ़े पूरी खबर……

admin

You cannot copy content of this page