Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी राज्य उत्तराखंड शिक्षा स्वास्थ्य

उत्तरकाशी:ब्रह्मखाल में आयोजित हुआ कल्याण शिविर

 

सुरेश चन्द रमोला
ब्रह्मखाल/उत्तरकाशी

 

आज बुधवार को विकासखंड डुंडा के राजकीय इंटर कॉलेज गेवला (ब्रह्मखाल ) में जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला के निर्देशों के क्रम में कल्याण शिविर का आयोजन किया गया ।

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याण कारी योजनाओं की जानकारी दी गई।शिविर में समाज कल्याण, पंचायत राज, बाल विकास,श्रम विभाग, उद्यान विभाग, कृषि विभाग, चिकित्सा विभाग, राजस्व विभाग, पंचायत राज. ग्रामय विकास, डेरी विभाग, खाद्य आपूर्ति विभाग, सहकारिता विभाग,विधुत विभाग,जल संस्थान, खाद्यान्न विभाग, आजीविका सहित अन्य विभाग उपस्थित रहे l

शिविर में वृद्धावस्था पेंशन विधवा, दिव्यांग, तिलु रौतेली, पारिवारिक लाभ, परित्यता, और किसान पेंशन योजना के अंतर्गत 54 आवेदन पत्र पर आवंटित किए गए 21 आवेदन पत्र जमा हुए राजस्व विभाग द्वारा 14 लोगों के आय प्रमाण पत्र जारी किए गए पंचायत राज विभाग द्वारा 31परिवार रजिस्टर की नकल जारी की गई तथा बाल विकास विभाग द्वारा 15 जन कल्याणकारी योजनाओं के आवेदन आवंटित किए गए l उद्योग विभाग द्वारा नेनो योजना मे 40 आवेदन पत्र,10 आवेदन पत्र पीएम स्वरोजगार के फार्म आवटित किये गए l ग्राम्य विकास विभाग द्वारा 21 बीपीएल प्रमाण पत्र तथा 14 श्रमिक प्रमाण पत्र जारी किये गये l श्रम विभाग ने विभिन्न आजनाओं मे 111आवेदन पत्र वितरीत किये व उद्यान विभाग द्वारा सब्जी बीज वितरित किये गए स्वास्थ्य विभाग द्वारा 10 दिव्यांग प्रमाण पत्र तथा 15 आधार पंजीयन किये गए l चिकित्सा विभाग द्वारा 10 चिकित्सा प्रमाण पत्र जारी किए तथा 01 बूस्टर डोज लगायी गयी l

कृषि विभाग द्वारा किसान सम्मान निधि के 03आवेदन पत्र प्राप्त किये गए l तथा अन्य संयत्र भी वितरण किये गए l खाद्य आपूर्ति विभाग ने 05 राशन कार्ड संसोधन किये गए तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे जानकारी दी l

इस अवसर विधायक प्रतिनिधि मनोज राणा, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि दुर्गेश सिलवाल, तहसीलदार प्रताप चौहान,
समाज कल्याण अधिकारी सुधीर जोशी, गोपाल राणा, महाप्रबंधक, उद्योग सैली डोभाल, प्रभारी खण्ड विकास अधिकारी कैलाश रमोला,प्रधान गेंवला सोनिका रावत ,जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सत्येंद्र कुमांई सहित क्षेत्रीय जनता मौजूद रही l

Related posts

हिलग्रीन पब्लिक इंटर कालेज और सैंट मेरी पब्लिक स्कूल में वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया। पढ़े खबर…..

Team Yamunotri Express

उत्तरकाशी:7.85 ग्राम अवैध स्मैक के साथ पेट्रोल पंप के पास से युवक गिरफ्तार,मोटरसाइकिल सीज

admin

आस्था।कपिल मुनि खंडासुरी महाराज के चांदी के झामण का गंगा शुद्धिकरण के बाद हुई प्राण प्रतिष्ठा…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page