Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी:सतोपंथ पर्वत शिखर की परिक्रमा करने जा रहे तीन सदस्यीय दल को जिलाधिकारी ने किया फ्लेगऑफ

 

जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

स्नो-स्पाईडर ट्रेक टूर ऐजेंसी उत्तरकाशी के तत्वाधान में पहली बार सतोपंथ पर्वत शिखर (7075 मी०) पर परिक्रमा करने जा रहे तीन सदस्यीय दल को जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला ने शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर से फ्लेगअॉफ किया ।बता दें कि यह तीन सदस्यीय दल 17 सितंबर 2022 तक सतोपंथ की परिक्रमा
करेगें ।
जिलाधिकारी ने सतोपंथ परिक्रमा करने जा रहे दल को बधाई व शुभकामनाएं दी l
वहीं एवरेस्ट विजेता बिष्णु सेमवाल बताते है कि स्नो स्पाइडर ट्रेक एंड टूर टीम हिमालय में अज्ञात क्षेत्र का पता लगाने का प्रयास करते है। इन अभियानों का फोकस मुख्य रूप से घाटियों को कॉल्स / पास से जोड़ने वाले मार्गों को खोजने का रहता है l इससे पूर्व हम लोगों के द्वारा माउंट शिवलिंग परिक्रमा अभियान किया गया जो कि सफल रहा ।

इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य चंदन पंवार, भागवत सेमवाल सहित अन्य पर्वतारोही मौजूद रहे ।

Related posts

उत्तरकाशी: भटवाड़ी ब्लॉक प्रमुख विनीता रावत ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को 6 माह और बढ़ाने पर देश के प्रधानमंत्री का जताया आभार

admin

सृजन, सम्मान और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ मना ‘साईं सृजन पटल’ का द्वितीय स्थापना दिवस… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

पी जी कालेज उत्तरकाशी के छात्रों ने फहराया जीत का परचम

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page