Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड स्वास्थ्य

उत्तरकाशी:यमुना नदी में गिरकर कल से लापता ब्यक्ति का शव पुलिस व एसडीआरएफ ने किया बरामद

 

जयप्रकाश बहुगुणा
बड़कोट/उत्तरकाशी

 

कल देर शाम को स्यानाचट्टी के निकट यमुना नदी में गिरने के बाद से नदी में लापता ब्यक्ति का शव आज बड़कोट थाना पुलिस ने नदी में पत्थरों के बीच से बरामद कर लिया है।प्रभारी निरीक्षक थाना बड़कोट गजेंद्र बहुगुणा ने जानकारी देते हुए बताया कि सुख बहादुर पुत्र मन बहादुर उम्र 46 वर्ष निवासी स्यानाचट्टी कल शाम को शौच करने गया था जो पैर फिसलने से यमुना नदी में गिर कर बह गया था जिसकी कल काफी खोजबीन की गई परंतु पता नहीं चल पाया आज प्रातः पुनः एसडीआरएफ, स्थानीय जनता और थाना पुलिस के द्वारा खोजबीन प्रारंभ की गई तो लापता ब्यक्ति का शव सिलाईबैंड के नीचे पत्थर पर अटका हुआ मिला । पुलिस, एसडीआरएफ ने शव को निकालकर पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्यवाही हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव भेजा दिया है।

Related posts

दुखद।यमुनोत्री यात्रा पर आये तीर्थ यात्रा की हुई मौत।

Arvind Thapliyal

बड़कोट में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित — बालिकाओं को दी गई गुड टैच-बैड टैच, महिला सुरक्षा व साइबर क्राइम की जानकारी…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

बड़कोट कोतवाली प्रभारी सुभाष चंद्रा ने महिला सुरक्षा, यात्रा व्यवस्था और नशा मुक्ति को बताया प्राथमिकता,पढ़े खबर….

Team Yamunotri Express

You cannot copy content of this page