Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी खेल धर्म राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी:श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस परिवार के बच्चों व शारदेय म्यूजिक ग्रुप ने दी मनमोहक व आर्कषक प्रस्तुतियां

जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

पुलिस लाईन ज्ञानसू, उत्तरकाशी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जन्माष्टमी पर्व के शुभ अवसर पर पुलिस लाइन जिम्नेजियम हॉल में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ रंगोली, ड्राईंग & पेन्टिग्स, बेस्ट राधा-कृष्ण, नृत्य, गायन आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ अर्पण यदुवंशी पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलित कर सरस्वती वन्दना के साथ किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में पुलिस परिवार के बच्चों एवं शारदेय म्यूजिक ग्रुप द्वारा बहुत ही मनमोहक एवं आकर्षक प्रस्तुतियां दी गयी। बच्चों ने आकर्षक बांसुरी, मुकुट एवं आभूषण सज्जा से कान्हा जी का सुंदर रूप अभिनीत किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भक्तिमय माहौल के बीच एस0पी0 , प्रतिसार निरीक्षक जनक सिंह पंवार, निरीक्षक अजय सिंह व आशुलिपिक अजय कुमार द्वारा भी भजन/गीतों की आकर्षक प्रस्तुतियां दी गयी। कार्यक्रम के पश्चात निर्णायक मण्डल द्वारा चयनित विजेता प्रतिभागियों व विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले सभी बच्चों को पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में मंच का संचालन श्रीमती दीपिका मैठाणी द्वारा किया गया। सम्पूर्ण कार्यक्रम की व्यवस्थायें प्रतिसार निरीक्षक जनक सिंह पंवार एवं महिला काउन्सलिंग सैल प्रभारी उपनिरीक्षक श्रीमती गीता द्वारा किया गया।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दौरान पुलिस लाइन परिसर में स्थित काली माता के मंदिर में भजन-कीर्तन व पुजा अर्चना के साथ श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम मध्यरात्रि तक चलता रहा। माहौल भक्तिमय बना रहा। भक्तों ने नाच गाकर कान्हा के जन्म की खुशी मनाई।

जन्माष्टमी कार्यक्रम के अवसर पर धर्मेन्द्र बत्रा, श्रीमती शिवम बत्रा, सी0ओ0 ऑपरेशन प्रशान्त कुमार , श्रीमती परमजीत कौर सहित अन्य पुलिस अधिकारी,कर्मचारी तथा अन्य लोग मौजूद रहे।

Related posts

भारतीय ज्ञान परम्परा का सार हैं उपनिषद : धामी

Arvind Thapliyal

किसान आंदोलन के समर्थन में उतरी उपपा

admin

भाजपा के चिकित्सा प्रकोष्ठ में डॉ. विजय बडोनी को मिली बड़ी जिम्मेदारी…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page